|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ब्राह्मण समाज के अपमान को लेकर चिंता व्यक्त की है । ‘घूसखोर पंडित’ (भ्रष्टाचार करनेवाला ब्राह्मण) नामक नेटफ्लिक्स ओटीटी (ओवर द टॉप—अंतरजाल (इंटरनेट) के माध्यम से दर्शकों को सीधे दी जानेवाली सेवा) मंच पर प्रदर्शित चित्रपट पर प्रतिबंध लगाने की मांग उन्होंने की है । उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय से न केवल उत्तर प्रदेश में, अपितु अब चित्रपट के माध्यम से भी ‘पंडित’ शब्द को भ्रष्टाचारी के रूप में दिखाकर देशभर में ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है । इससे ब्राह्मण समाज में तीव्र आक्रोश है । ऐसे जाति सूचक चित्रपट पर केंद्र सरकार को त्वरित प्रतिबंध लगाना चाहिए । इस चित्रपट के निर्माता नीरज पांडे हैं एवं मुख्य भूमिका मनोज वाजपेयी ने निभाई है । विशेष तथ्य यह है कि ये दोनों ही ब्राह्मण हैं । (यदि ब्राह्मण जाति के निर्माता एवं अभिनेता ही इस प्रकार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हों, तो इससे यह स्पष्ट होता है कि ब्राह्मणों को भी धार्मिक शिक्षा की कितनी आवश्यकता है ! – संपादक)
Ban ‘Ghooskhor Pandat’ for insulting Brahmins
Film on Netflix features Manoj Bajpayee as a corrupt cop named Ajay Dixit
• Outrage grows across the Hindu community; even BSP chief Mayawati has demanded action
👉 This isn’t about a few voices; the entire Hindu community must… pic.twitter.com/r7N5itj9Dj
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 6, 2026
भाजपा सांसद एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Communications and Information Technology) के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कहा कि इस विषय पर चर्चा होने के उपरांत ही वे कुछ कह पाएंगे ।
यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों…
— Mayawati (@Mayawati) February 6, 2026
कांग्रेस का भी विरोध
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चलचित्र को ब्राह्मण-विरोधी बताते हुए भाजपा की आलोचना की है । राय ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रथम हिन्दू–मुसलमान की राजनीति करती थी एवं अब जाति की राजनीति कर रही है ।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रकरण प्रविष्ट !
इससे पूर्व हजरतगंज पुलिस थाने में ‘घूसखोर पंडित’ चलचित्र के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता आदि के विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । लक्ष्मणपुरी पुलिस आयुक्तालय द्वारा प्रसारित वक्तव्य में कहा गया है कि समाज में सौहार्द बिगाडने तथा धार्मिक एवं जातीय भावनाओं को आहत करनेवाली गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड करनेवालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है ।
चलचित्र संगठन अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है !
‘चलचित्र मेकर्स संगठन’ ने भी ‘घूसखोर पंडित’ के निर्माताओं को ज्ञापन भेजा है। चलचित्र निर्माता नीरज पांडे ने ‘घूसखोर पंडित’ शीर्षक के उपयोग के लिए अनुमति लेने का आवेदन नहीं किया था । इसलिए बिना अनुमति शीर्षक का उपयोग करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है ।
अभिनेता मनोज वाजपेयी का स्पष्टीकरण !
विरोध बढने के उपरांत चलचित्र के निर्माता नीरज पांडे एवं अभिनेता मनोज वाजपेयी ने संयुक्त वक्तव्य द्वारा स्पष्टीकरण दिया है । वाजपेयी ने कहा कि लोगों द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं एवं चिंताओं का वे सम्मान करते हैं एवं उन्हें गंभीरता से लेते हैं । जिस कार्य में सहयोगी हैं, यदि उससे कुछ लोगों को ठेस पहुंची हो, तो उनके विचार सुनना आवश्यक हो जाता है । किसी भी समुदाय पर टिप्पणी करने का उद्देश्य नहीं था । जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चलचित्र निर्माताओं ने प्रचार सामग्री हटाने का निर्णय लिया है ।
I respect the emotions and concerns people have shared, and I take them seriously. When something you are part of causes hurt to some people, it makes you pause and listen.
As an actor, I come to a film through the character and the story I am playing. For me, this was about… https://t.co/IGlQtLQeNs
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 6, 2026
चलचित्र में मनोज वाजपेयी ने घूसलेनेवाले पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की भूमिका निभाई है ।
केंद्र सरकार का नेटफ्लिक्स को ज्ञापन
चलचित्र के विरुद्ध बढते विरोध के उपरांत केंद्र सरकार द्वारा नेटफ्लिक्स को ज्ञापन भेजे जाने की जानकारी दी जा रही है ।
संपादकीय भूमिका
|
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
राजस्थान : ३८ गौशालाओं ने अधिक गोवंश दिखाकर हडपे करोडों रुपये के सरकारी अनुदान !
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !