
रामनाथी (गोवा) – राजस्थान राज्य के कोटा स्थित प्रसिद्ध उद्यमी एवं ‘लघु उद्योग भारती’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री. ताराचंद गोयल ने यहां के सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट दी । इस अवसर पर उनके साथ उनके मित्र श्री. रमाकांत (पंचकुला, हरियाणा) तथा श्री. कैलाश मैलाना (देहरादून, उत्तराखंड) भी उपस्थित थे । हिन्दू जनजागृति समिति के राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्य समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया तथा ‘सनातन प्रभात’ के उपसंपादक श्री. विक्रम डोंगरे ने उन्हें आश्रम में चल रहे राष्ट्र एवं धर्म प्रसार के कार्य के विषय में जानकारी दी ।
तीनों ने अत्यंत श्रद्धा एवं जिज्ञासा के साथ सबकुछ जानकर लिया । अध्यात्म, आध्यात्मिक शोध, स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन प्रक्रिया के अंतर्गत चूकों का फलक, हिन्दू संगठन का कार्य आदि पक्ष उन्हें बहुत ही अच्छे लगे ।
चूकों का फलक देखने के पश्चात कर्मयोगी तथा ज्ञानयोगी श्री. गोयल ने, वे अपने जीवन के विविध प्रसंगों को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से किस प्रकार देखने का प्रयास करते हैं, इस विषय में अपने अनुभव व्यक्त किए । श्री. रमाकांत की हरियाणा स्थित पंचकुला में १ सहस्र ५५० गौवंश की गौशाला है । वहां वे अस्वस्थ अथवा आहत गायों का पालन करते हैं । श्री. मैलाना देहरादून के उद्यमी हैं ।
(सौजन्य : @SanatanSanstha) |
इस अवसर पर सनातन के संत पू. पृथ्वीराज हजारेजी ने अतिथियों का सत्कार किया ।
‘देश को आध्यात्मिक स्तर पर आगे ले जाने का कार्य कोई अन्य नहीं कर रहा, वह सनातन संस्था कर रही है !’ – ताराचंद गोयलश्री. गोयल ने कहा कि संघ हिन्दू-संगठन के लिए कार्यरत है । दूसरी ओर समाज को सात्त्विक अन्न उपलब्ध हो, इसके लिए हम जैविक कृषि हेतु आवश्यक आर्थिक स्तर पर प्रयासरत हैं, किंतु आप देश को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर आगे लेकर जा रहे हैं । अत्यंत आवश्यक एवं किसी के भी द्वारा न किया जानेवाला यह कार्य आप कर रहे हैं । |
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल