
मुंबई – राज्य के २१ महानगरपालिकाओं के निर्वाचन हेतु १५ जनवरी को मतदान संपन्न होगा । मतदान का समय प्रातः ७.३० से सायंकाल ५.३० तक निर्धारित किया गया है । इस निर्वाचन हेतु राज्य में कुल ३९ लक्ष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा मतदाताओं की संख्या ३ करोड ४८ लक्ष ७८ सहस्र है । मतदान की दृष्टि से राज्य में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है । मतगणना अगले दिन, अर्थात १६ जनवरी को होगी।
स्थानिक परिस्थितियों के अनुसार सभी दलों द्वारा गठबंधन एवं युति किए जाने के कारण नगर पंचायत तथा नगर परिषदों की भांति इस निर्वाचन में भी भारी हिंसा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है । वर्ष २०१७ के पश्चात लगभग ८ वर्षों बाद महानगरपालिकाओं के निर्वाचन हो रहे हैं, अतः सभी राजनीतिक दल अपनी पूर्ण शक्ति के साथ चुनावी रणक्षेत्र में उतरे हैं ।
हिन्दुओं के मतदान का प्रतिशत बढाने हेतु भाजपा प्रयासरत !
विधानसभा निर्वाचन में मतदान के बढते प्रतिशत से महायुति को बडा लाभ हुआ था । इसी पृष्ठभूमि में महानगरपालिका निर्वाचन में भी ‘हिन्दू मतदान हेतु बाहर निकलें’, इसके लिए भाजपा विशेष रूप से प्रयत्नशील है ।
उद्धव बाळासाहेब ठाकरे तथा मनसे के लिए महत्वपूर्ण निर्वाचन !
मुंबई में ‘ठाकरे’ नाम का विशेष महत्व है; किंतु विधानसभा निर्वाचन में उद्धव बाळासाहेब ठाकरे को विशेष सफलता प्राप्त नहीं हुई, वहीं मनसे का भी एक भी विधायक निर्वाचित नहीं हुआ । अतः मुंबई महानगरपालिका का यह निर्वाचन इन दोनों दलों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति बन गया है ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis