पहलगाम आक्रमण के मुख्य सूत्रधार (मास्टरमाइंड) सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो में दिया गया बयान उजागर

नई दिल्ली : पाकिस्तानी सेना एवं आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बीच संबंधों के आरोपों का अब एक नया प्रमाण मिला है । पहलगाम आक्रमण के मुख्य सूत्रधार सैफुल्लाह कसूरी ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि पाकिस्तानी सेना के साथ उसके अत्यंत घनिष्ठ संबंध हैं । इस संदर्भ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित (वायरल) हुआ है । इसमें कसूरी पाकिस्तान के एक विद्यालय के कार्यक्रम में बोलते हुए दिखाई दे रहा है ।
इस वीडियो में कसूरी कहता है कि पाकिस्तानी सेना नियमित रूप से हमें अपने कार्यक्रमों में बुलाती रहती है । इतना ही नहीं, हमें सैनिकों के अंतिम संस्कार में भी बुलाया जाता है । वर्तमान में भारत डरा हुआ है । भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पश्चात आतंकवादी ठिकानों को क्षति पहुंची; परंतु ऐसा करके भारत ने बहुत बडी त्रुटि की है । लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर के विषय से कभी पीछे नहीं हटेगा ।
कसूरी ने इससे पहले यह भी कहा था कि ‘पहलगाम आक्रमण हमारे लिए गर्व की बात थी’ ।
संपादकीय भूमिकाजो विश्व के लिए एक खुला सच था, उसे मिली यह एक और पुष्टि है । भारत को आतंकवाद नष्ट करने के लिए इस बयान के आधार पर पाकिस्तानी सेना पर आक्रमण कर उसे नष्ट करना आवश्यक है, ऐसा ही हिन्दुओं को लगता है ! |
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !