अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का वक्तव्य

वॉशिंगटन (अमेरिका) – यदि अमेरिका ने ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में नहीं लिया, तो रूस या चीन द्वारा इस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किए जाने की संभावना है । इसलिए इसे रोकने के लिए यह भूभाग अमेरिका के नियंत्रण में होना आवश्यक है । “हम रूस या चीन को अपना पडोसी बनाना नहीं चाहते ”, ऐसा अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है । वे ‘व्हाइट हाउस’ में तेल तथा गैस क्षेत्रों के कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह डेनमार्क के विदेश मंत्री और ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे ।
ट्रम्प ने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर यह द्वीप अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है । साथ ही यदि कूटनीतिक मार्ग से ग्रीनलैंड को खरीदना संभव नहीं हुआ, तो अमेरिका को कठोर मार्ग अपनाना पड सकता है ।
ग्रीनलैंड का महत्व![]() ग्रीनलैंड ‘किंगडम ऑफ डेनमार्क’ का एक स्वायत्त भूभाग है । ग्रीनलैंड में अमेरिका का पिटुफिक नामक अंतरिक्ष अड्डा स्थित है । दुर्लभ खनिजों सहित प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह देश व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है । ट्रम्प ने इससे पहले भी, अर्थात वर्ष २०१९ में, ग्रीनलैंड को खरीदने का विचार प्रस्तुत किया था, परंतु वह साकार नहीं हो सका । |

Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump