मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस स्थान पर पहुंचीं, फाइलें अपने अधिकार में ले लीं।

कोलकाता (बंगाल) – यहां ८ जनवरी की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चुनावी रणनीतिकार संस्था ‘आई-पैक’ के प्रमुख प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित कार्यालय सहित देशभर में १५ स्थानों पर छापेमारी की । जैन तृणमूल कांग्रेस के सूचना-प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख भी हैं । छापेमारी की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं छापे वाले स्थान पहुंची तथा वहां की कई फाइलें अपने अधिकार में लेकर अपनी गाडी में रखी ।
🚨 ED Raids TMC IT Cell 🚨
🔍 Enforcement Directorate raids multiple locations, incl. TMC-linked I-PAC chief Pratik Jain's house in Kolkata.
Mamata Banerjee rushes to site, takes files, accuses Centre of “crushing democracy.”
📂 Probe linked to fake job letters & coal scam… pic.twitter.com/9epSfWn8Ft
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 8, 2026
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है । यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है । केंद्रीय गृह मंत्रालय और जांच एजेंसियां देश के प्रति अपना दायित्व भूल चुकी हैं । मुझे इस तरह की कार्यवाही की पूर्व सूचना मिल गई थी, इसलिए पार्टी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डेटा तथा हार्ड डिस्क पहले ही सुरक्षित कर ली गई थीं । हम इस राजनीतिक षड्यंत्र से डरने वाले नहीं हैं ।
यह कार्यवाही काल्पनिक सरकारी नौकरी नियुक्ति पत्र घोटाले तथा कोयला घोटाले से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग (काले धन को सफेद करने की प्रक्रिया) की घटनाओं में की गई है ।
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
देश के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन संरक्षण मंडल’ या समिति का गठन किया जाना चाहिए ! – Shankaracharya Sadanand Saraswati