पुलिस द्वारा हटाए जाने पर भी घटनास्थलीय परिसर में ही विचरण करते रहने के कारण संदेह के घेरे में

नई देहली – देहली महानगरपालिका द्वारा ६ जनवरी की रात्रि फैज-ए-इलाही मस्जिद के समीपस्थ अतिक्रमण हटाते समय ‘मस्जिद गिराई जा रही है’, ऐसी भ्रामक वार्ता (अफवा) प्रसारित की गई । उस समय पुलिस पर पथराव करने के प्रकरण में अब पुलिस समाजवादी पक्ष के सांसद मोहिबुल्लह नदवी से पूछताछ करेगी । इस घटना के समय पुलिस द्वारा नदवी को हटाए जाने के उपरांत भी वे घटनास्थलीय परिसर में ही विचरण करते रहे, इस कारण पुलिस को उन पर संदेह है । इस पथराव के प्रकरण में पुलिस ने सीसीटीवी चित्रण (फुटेज) का सत्यापन किया है एवं उसके द्वारा ३० व्यक्तियों को चिह्नित किया है । उन्हें बंदी बनाने हेतु पुलिस के विभिन्न दल अनेक क्षेत्रों में छापे मार रहे हैं ।
SP MP Under Scanner in Delhi Violence 🚨
SP MP Mohibullah Nadwi is set to be questioned in the Delhi stone-pelting case.
🔹 Found lingering near the scene despite being moved away by police
🔹 Past incidents have often shown direct or indirect links of Radicalized leaders in… https://t.co/KOMka8F9Sy pic.twitter.com/EB751UTpiv
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 8, 2026
संपादकीय भूमिकाऐसी हिंसा में मुस्लिम नेताओं की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहभागिता होती है, यह इससे पूर्व घटित अनेक घटनाओं में दिखाई दिया है । अतः इस हिंसा में नदवी का हाथ होने की बात उजागर होने पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए ! |
|

पथराव की घटना का समर्थन करते हुए समाजवादी पक्ष के नेता एस्.टी. हसन ने कहा कि, यहां १०० वर्ष पूर्व की मस्जिद एवं प्रतिष्ठान (दुकानें) हैं । अतिक्रमण के नाम पर यदि अत्याचार किया गया, तो लोग कब तक मौन रहेंगे ? यदि यही कार्रवाई सर्वत्र की जाती, तो लोगों ने संयम रखा होता । ऐसी बातें लोगों की भावनाओं एवं श्रद्धा से संबंधित होने के कारण उनके धार्मिक स्थलों के विरुद्ध किसी भी क्रिया पर (‘ॲक्शन’ पर) प्रतिक्रिया (‘रिॲक्शन’) होगी ही । अतिक्रमण हटाने के नाम पर अत्याचार किया जा रहा है । यदि अतिक्रमण हुआ है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ।
संपादकीय भूमिकाइस प्रकार हिंसा का समर्थन करने वालों को भी पुलिस द्वारा कारागृह में डाल देना चाहिए ! |
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार