|

पालघर, ७ जनवरी (वार्ता.) – वाडा तहसील के ‘आइडियल महाविद्यालय’ के छात्रावास में हिन्दू छात्रा को बलपूर्वक नमाज पठन करने हेतु विवश किया गया । इस प्रकरण में संबंधित छात्रा के परिवाद (शिकायत) के पश्चात संबंधियों पर अपराध प्रविष्ट किया गया है । छात्रावास अधीक्षिका सहित महाविद्यालयीन शिक्षक अशोक आर्या को निलंबित किया गया है ।
१. पीडित हिन्दू छात्रा ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु ४ दिन पूर्व महाविद्यालय में प्रवेश लिया था । वह महाविद्यालय के छात्रावास में निवास कर रही थी ।
२. छात्रावास की अधीक्षिका तथा कुछ मुसलमान छात्राओं ने उस पर नमाज पठन हेतु बलप्रयोग किया ।
३. पीडित छात्रा ने यह वृत्तांत अपने पिता को बताकर महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया; किन्तु प्रशासन ने असंतोषजनक उत्तर दिए । (ऐसे उत्तर देने वालों को निष्कासित ही करना चाहिए ! – संपादक) इस प्रकरण में महाविद्यालय प्रशासन पर कठोर कार्रवाई की मांग ‘बजरंग दल’ तथा ‘विश्व हिन्दू परिषद’ ने की है । कार्रवाई न होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी गई । (धर्मरक्षण हेतु सतर्क एवं क्रियाशील रहने वाले हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों का अभिनंदन ! ऐसी चेतावनी देने का समय क्यों आता है ? – संपादक)
४. छात्रा के परिवाद के पश्चात पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिन देशमुख ने महाविद्यालय जाकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया ।
५. इससे पूर्व भी इस महाविद्यालय में ‘रैगिंग’ और मानसिक उत्पीडन जैसे अन्य कृत्य घटित होने के आरोप लगाए गए थे । इस पर महाविद्यालय प्रबंधक चेहक जैन ने कहा, ‘‘हमारी संस्था में ऐसा कोई भी कृत्य इससे पूर्व घटित नहीं हुआ । हम पुलिस को सहयोग करेंगे ।’’
संपादकीय भूमिकाहिन्दूबहुल महाराष्ट्र में हिन्दू छात्रा के संदर्भ में ऐसा कृत्य होना संतापजनक है ! हिन्दुओं को संगठित होकर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु सरकार को बाध्य करना चाहिए ! |
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari