
पैरिस (फ्रांस) – यहां के ऐतिहासिक ‘रिपब्लिक स्क्वेयर’ में बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दुओं के हो रहे नरसंहार के विरोध में एक भव्य मोर्चा का आयोजन किया गया था । ‘बांग्लादेश हिन्दू – बौद्ध – ईसाई एकता परिषद’ एवं ‘ब्युरो ऑफ ह्युमन राइट्स एंड जस्टिस’ इन संगठनों की ओर से यह आंदोलन किया गया । इसकी जानकारी ‘ब्युरो ऑफ ह्युमन राइट्स एंड जस्टिस’ इस संगठन के अध्यक्ष तथा प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. दीपन मित्रा ने ‘सनातन प्रभात’को दी । इस आंदोलन में सहस्रों शरणार्थी बांग्लादेशी हिन्दुओं ने भाग लिया । इस अवसर पर उन्होंने बांग्लादेश का राष्ट्रगान भी गाया ।
श्री. मित्रा ने ऐसा प्रतिपादित किया कि बांग्लादेश में अल्पसंखकों की केवल उनकी धार्मिक पहचान के कारण उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही है । इस संदर्भ में विश्व शांत नहीं रह सकता ।
🔥 Paris Roars, India Sleeps? 🔥
Thousands of Hindus marched in Paris against the genocide of Hindus in Bangladesh 🇧🇩
But in India, barring a few Hindutva organizations; where is the outrage? 🤐
If tomorrow India faces a Bangladesh-like fate, on what moral ground will we ask… https://t.co/JW5hqF0IML pic.twitter.com/yGYBi0nLMF
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 6, 2026
मोर्चा में की गई मांगें !
१. ईशनिंदा के झूठे आरोप में दीपू चंद्र दास, खोकन दास एवं अमृत मंडल की क्रूरतापूर्ण हत्या करनेवालों को कठोर दंड दें !
२. इस्कॉन के चिन्मय कृष्णदास प्रभु को बिना शर्त छोड दें ! (श्री. प्रभु पिछले डेढ वर्ष से कारागृह में बंद हैं ।)
३. बांग्लादेश को ‘हिन्दूमुक्त’ बनाने का षड्यंत्र तोड डालें !
पिछले डेढ वर्ष में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर किए गए आक्रमण !
इस अवसर पर हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं ने बताया कि न्यूनतम १६९ हिन्दू शिक्षकों को नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए बाध्य किया गया । न्यूनतम १८७ हिन्दुओं की हत्या की गई, जबकि २२१ हिन्दू महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया । सहस्रों हिन्दुओं के घरों एवं व्यवसायों पर आक्रमण कर उनमें तोडफोड एवं आगजनी की गई । बांग्लादेश में ईशनिंदा के झूठे आरोप लगाकर हिन्दुओं पर किए जा रहे आक्रमण, साथ ही बांग्लादेश में हिन्दुओं के मठ-मंदिरों पर नियंत्रण स्थापित करना अब वहां की सामान्य घटनाएं बन चुकी हैं ।
संपादकीय भूमिकाभारत के कुछ हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को छोड दिया जाए, तो कोई भी हिन्दू इसके विरुद्ध आवाज नहीं उठाता ! भविष्य में जब भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति होगी, तब इन हिन्दुओं को, साथ ही उनके वंशजों को ईश्वर क्यों बचाएं ? |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !