
नई दिल्ली – वर्ष २०२५ में सऊदी अरब से ११ सहस्र से अधिक भारतीय नागरिकों को निष्कासित किया गया है । विश्व भर के ८१ देशों से २४ सहस्र ६०० भारतीय नागरिकों को पुनः स्वदेश (भारत) भेजा गया है । इनमें सऊदी अरब से लौटने वालों की संख्या सबसे अधिक है , यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में प्रस्तुत की है । वीजा (किसी देश में प्रवेश करने , किसी देश को छोड़ने या किसी देश से होकर यात्रा करने की अनुमति देने वाला आधिकारिक दस्तावेज या मुहर) की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां ठहरना (ओवरस्टे) , वैध कार्य अनुमति के बिना काम करना , श्रम नियमों का उल्लंघन करना , भाग जाना तथा दीवानी या आपराधिक मामलों में संलिप्त होना , इन कारणों से कुछ लोगों पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है।
सऊदी अरब के बाद अमेरिका से लगभग ३ सहस्र ८०० भारतीय नागरिकों को निष्कासित किया गया है । इनमें अधिकांश निजी कर्मचारियों का समावेश है। पिछले ५ वर्षों के आंकड़ों की तुलना करने पर यह स्पष्ट होता है कि वर्ष २०२५ में अमेरिका से सबसे अधिक भारतीयों को निष्कासित किया गया है । म्यानमार (१ सहस्र ५९१) , संयुक्त अरब अमीरात (१ सहस्र ४६९) , बहरीन (७३४) , मलेशिया (१ सहस्र ४८५) , थाईलैंड (४८१) और कंबोडिया (३०५) से लोगों को भारत वापस भेजा गया है ।
दलालों द्वारा की जाने वाली धोखाधडी
तेलंगाना सरकार की एन. आर. आई. (नॉन रेसिडेंशियल इंडियन – अनिवासी भारतीय) सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष भीमा रेड्डी ने बताया कि अनेक घटनाओं में प्रवासी मजदूर दलालों द्वारा की जाने वाली धोखाधडी का कारण बन जाते हैं । विदेश पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा पकडे जाते ही उन्हें निष्कासित कर दिया जाता है ।
संपादकीय भूमिकाध्यान दें कि भारत ने इस वर्ष इतने बांगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भी बाहर नहीं निकाला है । |
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !
Hanif Sheikh Arrested : संदिग्ध निदा खान को आश्रय देनेवाले घर के मालिक हनीफ शेख को बंदी बनाया गया ।
Ladki Bahin Yojana : ५ लाख सरकारी कर्मचारी ‘मुख्यमन्त्री माझी लाडकी बहीण’ योजना का अपलाभ ले रहे होने का प्रकरण उजागर !
Trump Netanyahu Dispute : लेबनान में हिज्बुल्लाह पर इजराइल आक्रमणों को लेकर ट्रंप एवं नेतन्याहू के बीच विवाद !