‘प्राणायाम’, यह संज्ञा ‘प्राण’और ‘आयाम’ इन २ शब्दों से तैयार हुई है । ‘प्राण’, अर्थात हमारी जीवनशक्ति, तो ‘आयाम’ का अर्थ विस्तारित होना । प्राणायाम का अर्थ दीर्घश्वसन नहीं अथवा श्वसन का व्यायाम भी नहीं । प्राणायाम से हमें भरपूर प्राणवायु मिलती नहीं, किंतु शरीर (अन्नमय कोश) और मन (मनोमय कोश) में चैतन्य का प्रसार होता है । प्राणायाम का उद्देश्य अधिक प्राणवायु प्राप्त करना नहीं, किंतु मन का नियंत्रण करना है ।
प्राणायाम, श्वास का (श्वसन) योग्य नियंत्रण कर नाडियों की शुद्धि करने की योगशास्त्रांतर्गत एक पद्धति है । इससे शरीर में स्थित जीवनशक्ति वृद्धिंगत होती है । प्राणायाम हठयोग और पातंजल (अष्टांग) योग का एक प्रमुख भाग है । आसनों के दीर्घ अभ्यास के कारण साधक प्राणायाम के लिए सिद्ध होता है ।

नाडीशुद्धि
ऐसी मान्यता है कि योगशास्त्रानुसार शरीर का दायां और बायां भाग क्रमश: सूर्य एवं चंद्र तत्त्वों से सबंधित है। हमारे शरीर में ७२ सहस्र नाडियां हैं । उनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण ३ नाडियां हैं – इडा, पिंगला और सुषुम्ना । इन नाडियों में ‘मल’ (अशुद्धि) जमा होने से इन नाडियों में से प्राणशक्ति प्रवाहित नहीं हो सकती । इससे रोग उत्पन्न होते है । यह बाधा दूर करने को नाडीशुद्धि कहते है ।
प्राणायाम के उद्देश्य
- शरीर और मन में स्थिरता : प्राणायाम के उद्देश्यो में एक उद्देश्य है – मन और चित्तवृत्ती पर नियंत्रण पाना । इससे तनाव और चिंता न्यून होकर मानसिक शांति, संतुलन एवं स्थिरता प्रस्थापित होती है ।
- श्वासोच्छ्वास पर नियंत्रण : प्राणायाम श्वास के माध्यम से मन पर नियंत्रण रखने में सहायक है ।
- प्राणऊर्जा (महत्त्वपूर्ण ऊर्जा) बढाना : प्राणायाम प्राणऊर्जा बढाता है, जिससे व्यक्ति अधिक उत्साहपूर्ण और स्वस्थ रहता है ।
- एकाग्रता बढाना : प्राणायाम मन की एकाग्रता बढाने में सहायक है ।
- आत्मजागृति बढाना : प्राणायाम से आत्मजागृति बढने लगती है ।
प्राणायाम की प्रक्रिया
- प्राणायाम करने के लिए पद्मासन, अर्धपद्मासन, सिद्धासन अथवा पालथी लगाकर सीधे बैठे ।
- श्वास लेना-छोडना शांति से, धीर-धीरे और सहजता से करें ।
- पूरक-कुंभक-रेचक का अनुपात १:२:२ होना चाहिए । केवल पूरक-रेचक होगा, तो वह भी १:२ के अनुपात में होना चाहिए ।
- मूलबंध, उड्डीयानबंध और जालंधरबंध ये तीनों बंध कुंभक दीर्घ होने पर ही लगाएं । कुंभक दीर्घ नहीं होगा, तो केवल जालंधर बंध लगाने से भी चलेगा ।
- प्राणायाम करते समय आंखें बंद रखें । इससे बाहर के प्रबल संवेग बंद होते है और भीतर की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता होती है । (संदर्भ : समय-निरामय पंचांग)
प्राणायाम के लाभ
- प्राणायाम से आकलनशक्ति बढती है ।
- प्राणायाम से कुल मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है ।
- मन के नकारात्मक और दुष्ट विचारों का प्रभाव न्यून होता है ।
- आचरण में उदात्तता आकर व्यक्तित्त्व प्रभावशाली होता है ।
- मानसिक तनाव के कारण उत्पन्न होनेवाले रोग जैसे कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, निद्रानाश, दमा इत्यादि मनोकायिक रोगों में आराम मिलता है ।
- प्राणायाम से फेफडों की क्षमता और लचीलापन बढता है ।
- प्रतिबंधात्मक उपाय के रूप में रोगप्रतिरोधक शक्ति बढाने में प्राणायाम का उपयोग होता है ।
- हठयोगानुसार उचित प्रकार से प्राणायाम करने पर अनेक रोग नष्ट होते हैं ।
योग शरीर को ४० वर्ष की आयु में २० वर्ष की आयु से भी अधिक लचीला बनाने में सहायक है ! – PM Narendra Modi
Muslims Oppose : (और इनकी सुनिए…) ‘मार्ग (सडक) पर नमाजपठण नहीं, तो योग दिन क्यों ?’
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !