
नई देहली, १० दिसंबर (संवाददाता) : आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव को देहली में होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’का निमंत्रण दिया गया । सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी की आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणियां श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव को शंखनाद महोत्सव का निमंत्रण देते हुए महोत्सव की जानकारी दी । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी तथा सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक उपस्थित थे ।
शिवकालीन शस्त्रप्रदर्शनी का अवश्य लाभ उठाएं ! – केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव का आवाहन
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत मंडपम्, देहली में होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’के लिए शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने लोगों को महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से १३ से १५ दिसंबर की अवधि में लगाई जानेवाली शिवकालीन शस्त्रप्रदर्शनी का लाभ उठाने का भी आवाहन किया है ।
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे