राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के मुंब्रा-कलवा अध्यक्ष शमीम खान के विरुद्ध प्रकरण लिखित !

  • ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का प्रकरण

  • विधायक जितेंद्र आव्हाड के सामने क्या हुआ !

बाईं ओर घोषणा करते हुए शमीम खान

मुंब्रा (ठाणे जिला) – राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के मुंब्रा-कलवा अध्यक्ष शमीम खान ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए । इस प्रकरण में शमीम खान के विरुद्ध प्रकरण लिखित किया गया है । शमीम खान ने पहलगाम आक्रमण के उत्तर में ९ महीने पहले मुंब्रा में पाकिस्तान के विरुद्ध एक विरोध मार्च निकाला था । पूर्व मंत्री एवं मुंब्रा कलवा विधायक जितेंद्र आव्हाड सहित कई कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग इसमें सम्मिलित हुए थे । इस समय शमीम खान ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ की बजाय ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए । कुछ समय पश्चात उन्हें इसका एहसास हुआ तथा उन्होंने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगा दिए । यह वीडियो अब खूब प्रसारित हो रहा है । पुलिस प्रकरण की आगे की जांच कर रही है ।

संपादकीय भूमिका

  • विधायक जितेंद्र आव्हाड को यह कैसे पता नहीं चला कि यह नारा अनुचित है, उन्होंने इसे आसानी से नजरअंदाज कर दिया तथा मुसलमानों के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया ? यदि कोई यह सोचता है कि ‘विधायक जितेंद्र आव्हाड के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए जो देशद्रोह का समर्थन होने पर भी उसे नहीं रोकते’, तो इसमें अनुचित क्या है ? 
  • क्या पाकिस्तान की खुलेआम आलोचना करने वाले नेताओं वाले एक राजनीतिक समूह को अपने नाम में ‘राष्ट्रवादी’ शब्द उपयोग करने का अधिकार है ? इस समूह ने ऐसे लोगों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की या क्या यह समूह भी इस कृत्य को स्वीकार करता है ?