
भोपाल (मध्यप्रदेश) – मध्यप्रदेश पुलिस विभाग ने राज्य के सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में भगवद्गीता का पठन कराने का निर्णय लिया है । इसके अनुसार प्रत्यक्ष कार्रवाई भी आरंभ हो गई है । इस पहल का उद्देश्य नए भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को केवल व्यावसायिक प्रशिक्षण देना नहीं, अपितु उन्हें नैतिक मूल्य एवं आध्यात्मिकता की शिक्षा देना भी है ।
📖 “Gita Gyan for the Guardians of Law!”
In all police training centers across Madhya Pradesh, new recruits are now being taught the timeless wisdom of the Shrimad Bhagavad Gita.
👏 A commendable initiative by @MPPoliceDeptt
Such spiritual-moral education should extend to… pic.twitter.com/3KqUlpp9hy
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 8, 2025

१. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने यह नई योजना आरंभ की है । इस पहल से पुलिस के प्रशिक्षण को नई दिशा मिल रही है तथा सैनिकों के जीवन को एक नैतिक आधार प्राप्त हो रहा है । उनका मत है कि श्रीरामचरितमानस एवं श्रीमद्भगवद्गीता जैसे ग्रंथ जीवन का वास्तविक तत्व बताते हैं एवं नैतिक जीवन जीने की शिक्षा देते हैं ।

२. इन पुलिसकर्मियों को कर्तव्यपरायणता एवं आदर्श आचरण के लिए गीता का दर्शन बताया जाएगा । गीता के कर्मयोग, निष्काम कर्म तथा समत्वभाव जैसे सिद्धांतों से उनका परिचय कराया जाएगा । इससे पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में उचित निर्णय ले सकेंगे तथा तनावपूर्ण स्थिति में भी शांत रहकर काम कर सकेंगे । इसके माध्यम से सेवा तथा समर्पण की भावना और अधिक सुदृढ होगी ।
३. कठोर प्रशिक्षण एवं दैनिक कर्तव्यों के पश्चात जब पुलिसकर्मी एकत्रित होते हैं, तब पीला कुर्ता पहने एक व्यक्ति उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक एवं उनके अर्थ समझाता है । वर्तमान में लगभग ४ सहस्र (हजार) युवक एवं युवतियां पुलिस कांस्टेबल पद के लिए ९ महीने का प्रशिक्षण ले रहे हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।