सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) के कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का वक्तव्य

सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) – यहां के कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने वीरगति को प्राप्त क्रांतिकारी भगतसिंह तथा पैलेस्टिनी आतंकी संगठन एक जैसे ही हैं, ऐसा वक्तव्य दिया । ‘ये दोनों अपनी मातृभूमि के लिए लडे’, ऐसा बोलकर उन्होंने स्वयं के वक्तव्य का समर्थन भी किया । भाजपा ने इस विषय में मसूदसहित कांग्रेस की आलोचना की है । पत्रकार सुशांत सिन्हा के साथ की गई भेंटवार्ता में इमरान मसूद ने भारत की विदेशनीति पर बोलते हुए उक्त वक्तव्य दिया ।
🚨 Congress MP Imran Masood shocks the nation!
💬 Equates Bhagat Singh with Hamas, calling them “freedom fighters”
⚡ Justifies Hamas killings, claims “Israel killed lakhs in return”
📺 When asked if he’s comparing Bhagat Singh to Hamas, replies “Yes”
🔥 Says India has no… pic.twitter.com/VPaEqoVwLf
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 24, 2025
भेंटवार्ता में इमरान मसूद द्वारा दिए गए प्रश्नों के उत्तर !
१. भारत की कोई विदेश नीति ही नहीं है । इजरायल ने जब पैलेस्टाइन पर आक्रमण किया, तब हमने उसकी निंदा नहीं की । (इजरायल ने पैलेस्टाइन पर क्यों आक्रमण किया, यह मसूद क्यों नहीं बताते ? ७ अक्टूबर २०२३ को हमास के आतंकियों ने इजरायली नागरिकों पर आक्रमण कर उन्हें मार डाला, जबकि २०० से अधिक लोगों का अपहरण किया । उसके प्रत्युत्तर के रूप में इजरायल ने पैलेस्टाइन पर आक्रमण किया, यह मसूद क्यों नहीं बताते, इसे ध्यान में लें ! – संपादक)
२. पत्रकार सिन्हा ने जब इमरान मसूद से कहा कि हमास तो एक आतंकी संगठन है, इस पर इमरान मसूद ने कहा, ‘क्या भगतसिंह आतंकी थे ?, उस पर मसूद से यह पूछा गया, ‘क्या आप हमास की तुलना भगतसिंह से कर रहे हैं ?’, इस प्रश्न का उन्हें ‘हां’ बोलकर उत्तर दिया ।
३. इमरान मसूद ने कहा कि भगतसिंह अपनी मातृभूमि के लिए लडे थे, उसीप्रकार से हमास भी उनकी मातृभूमि के लिए लड रहा है; परंतु उसके लिए उन्होंने जो मार्ग चुना है, उसका बुरा लगता है । (हमास नहीं, अपितु इजरायल ही विगत ८० वर्षाें से अपनी मातृभूमि के लिए लड रहे हैं तथा यही २ सहस्र वर्ष पूर्व से लेकर इतिहास है । मसूद यह बात क्यों नहीं बताते – संपादक)
४. ‘हमास ने इजरायल पर आक्रमण कर अनेक लोगों को मारा तथा सैकडों लोगों को बंधक बनाकर रखा । जो पैलेस्टिनी लोगों को ढाल बनाकर लड रहे हैं, तो क्या वे आतंकी नहीं हैं ?’, यह भी प्रश्न इमरान मसूद से पूछा गया । उस पर मसूद ने कहा, ‘‘हमास ने इजरायल के सैकडों लोगों को मारा; परंतु उसके प्रत्युत्तर में इजरायल ने लगभग १ लाख लोगों को मारा, यह क्यों देखा नहीं जाता ?’’ (हमास ने पहले आक्रमण किया था, उसके उपरांत इजरायल ने प्रत्युत्तर करते हुए प्रतिआक्रमण किया । उसके उपरांत भी हमास ने बंधकों को नहीं छोडा । उसके कारण ही इजरायल को युद्ध जारी रखना पडा । युद्ध में सहस्रों लोग मारे जा रहे थे, तब भी हमास ने बंधकों को क्यों नहीं छोडा ?, क्या इमरान मसूद इसका उत्तर देंगे ? इन लोगों की मृत्यु को इजरायल नहीं, अपितु हमास ही उत्तरदायी है ! – संपादक)
५. सिन्हा ने जब इमरान मसूद से मोहनदास गांधी के विषय में प्रश्न पूछा, तब इमरान मसूद ने सतर्क होकर अपने लोगों को अहिंसावादी बताया । (हमास का समर्थन करनेवाले क्या अहिंसावादी हैं ? – संपादक)
साम्यवादी एवं कांग्रेस के नेता आतंकियों का समर्थन करते हैं ! – भाजपा

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस भेंटवार्ता में इमरान मसूद द्वारा दिए गए वक्तव्य के एक अंश का वीडियो ‘एक्स’ पर प्रसारित किया है । कांग्रेस की आलोचना करते हुए पूनावाला ने लिखा कि साम्यवादी एवं कांग्रेस के नेता आतंकियों का समर्थन करते हैं । इससे पूर्व कन्हैयाकुमार ने भगतसिंह की तुलना लालूप्रसाद यादव से की थी, साथ ही कांग्रेस ने इसके पूर्व अन्य महापुरुषों का इसीप्रकार से अनादर किया था ।
Boti Boti Imran Masood compares Hamas to Bhagat Singh ji
This is an insult of all freedom fighters
Left & Congress eulogise terror groups and undermine all our heroes to make Gandhis look great
Earlier Kanhaiya Kumar compared Bhagat Singh ji to Lalu Yadav!
This isn’t the… pic.twitter.com/egTxpGjfG6
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) October 23, 2025
संपादकीय भूमिका
|
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।