
भाग्यनगर (तेलंगाना) – यहां के घाटकेसर क्षेत्र में गोतस्करों द्वारा प्रशांत उपाख्य सोनू नाम के गोरक्षक पर की गई गोलीबारी में वह गंभीररूप से घायल हुआ है । चिकित्सालय में उस पर उपचार किए जा रहे हैं । इस प्रकरण में पुलिस ने अनेक लोगों को बंदी बनाया है । ‘प्रशांत विगत ५-६ वर्षाें से गोरक्षक के रूप में कार्य कर रहा है’, ऐसा उसके परिजनों ने बताया ।
कुछ लोगों ने २२ अक्टूबर की सायंकाल को गोरक्षक प्रशांत को पोचाराम स्थित आईटी कॉरिडौर में बुलाया तथा उसे गायों के तस्करी की झूठी जानकारी देकर उस पर गोलीबारी की ।
🚨 GoRakshak Prashanth (Sonu) shot in Bhagyanagar (Telangana), condition critical
Main accused Ibrahim & two others arrested.
Under Congress rule, Gaurakshaks live in fear while cow smugglers roam free
Union Minister Kishan Reddy slams illegal cattle mafia & police inaction.… pic.twitter.com/mhX25KmpBx
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 23, 2025
१. गोलीबारी के पीछे ए.आई.एम्.आई.एम्. का हाथ ! – भाजपा की नेता माधवी लता
भाजपा नेता माधवी नेता ने इस आक्रमण के लिए ए.आई.एम्.आई.एम्. (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – अखिल भारतीय मुसलमान एकता संघ) को उत्तरदायी बताकर तुरंत कार्रवाई की मांग की । यदि पुलिस ने अपराधियों को बंदी नहीं बनाया, उसका अर्थ पुलिस उन्हें संरक्षण दे रहे हैं । मैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से प्रशांत को न्याय दिलाने का आवाहन करती हूं ।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On a cow vigilante shot in Hyderabad, BJP leader Kompella Madhavi Latha says, "This man (shows a picture) shot a cow vigilante, Prashant (alias Sonu). It has become clear who he is…Those who are protecting cows are protecting the Constitution. If… pic.twitter.com/PAJTr7UIHe
— ANI (@ANI) October 22, 2025
२. भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र ने बताया कि गोलीबारी करनेवाले का नाम इब्राहिम है ।
३. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एन्. रामचंद्र राव ने कहा कि भाजपा एवं रा.स्व. संघ कार्यकर्ताओं को धमकाने के लिए ए.आई.एम्.आई.एम्. के गुंडों ने यह आक्रमण किया है ।
४. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भाग्यनगर में माफियाओं की गतिविधियों तथा गायों की अवैध तस्करी रोकी जानी चाहिए । इस संबंध में पुलिस उसका दायित्व नहीं निभाती ।
गोरक्षा के लिए मैं और १० बच्चों का बलिदान दूंगी ! – गोरक्षक प्रशांत की मांपत्रकारों से बात करते हुए गोरक्षक प्रशांत की मां ने बताया कि मेरा लडका प्राणों की लडाई लड रहा है । गोरक्षा के लिए मैं और १० बच्चों का बलिदान दूंगी । सरकार अपराधियों को पकडे । मेरे लडके को न्याय मिलना चाहिए ।
|
संपादकीय भूमिका
|
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !