हिन्दुत्वनिष्ठों के विरोध के बाद नाम बदले गए ‘तू बोल ना’ चित्रपट की ओर दर्शकों ने पीठ दिखाई l

मुंबई – ‘मनाचे श्लोक’ ऐसा नाम देकर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले चित्रपट का नाम परिवर्तन के बाद भी हिन्दुओं के रोष का सामना करना पडा है । ‘तू बोल ना’ ऐसा नाम बदलने के बाद भी इस चित्रपट की ओर दर्शकों ने पीठ फेर ली है । १६ अक्टूबर को नए नाम से यह चित्रपट प्रदर्शित किया गया था, परन्तु २१ अक्टूबर को ‘बुक माय शो’ इस ऐप पर यह देखा गया कि यह चित्रपट महाराष्ट्र के किसी भी चित्रपटगृह में दिखाई नहीं दे रहा है ।

वर्तमान में राज्य के चित्रपटगृहों में ‘प्रेमाची गोष्ट २’ और ‘दशावतार’ ये दो चित्रपट चल रहे हैं । ‘तू बोल ना’ यह चित्रपट पारिवारिक कथानक पर आधारित है और इसमें ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ दिखाया गया है । इस चित्रपट को समर्थ रामदासस्वामी द्वारा लिखित ‘मनाचे श्लोक’ इस आध्यात्मिक ग्रंथ का नाम देने के कारण समर्थभक्तों तथा हिन्दुत्वनिष्ठों ने इस चित्रपट का विरोध किया था । बढते विरोध को देखकर इस चित्रपट का नाम बदलकर ‘तू बोल ना’ रखा गया । चित्रपट के नाम परिवर्तन के बाद मराठी चित्रपटसृष्टी के कुछ कलाकारों ने हिन्दुत्वनिष्ठों पर आक्षेप करते हुए चित्रपट का नाम बदलने पर आपत्ति जताई थी । इस चित्रपट की निर्मात्री अभिनेत्री मृणाल देशपांडे हैं ।