Hennur Attack Hindus : दीपावली में पटाखे की चिंगारी उडने के कारण मुसलमानों ने प्राणघातक शस्त्रों के साथ हिन्दुओं पर किया आक्रमण

हिन्दुओं ने समयसूचकता दिखाकर ३ लोगों को पकडा

बेंगलुरू (कर्नाटक) – यहां के हेण्णूर क्षेत्र में दीपावली में जलाए जानेवाले पटाखे की चिंगारी उडने से मुसलमानों ने प्राणघातक हथियारों से हिन्दुओं पर आक्रमण किया । इस समय हिन्दुओं ने समयसूचकता दिखाकर ३ लोगों को पकडकर उन्हें पुलिस को सौंपा । अमीन शरीफ, सय्यद अरबाज एवं रशीद खादर उनके नाम हैं । यह घटना २० अक्टूबर की रात के १० बजे हुई ।

पकडे गए आरोपियों में से एक अमीन शरीफ रात १० बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था, उस समय स्थानीय लोगों द्वारा जलाए गए पटाखे की एक छोटीसी चिंगारी शरीफ पर उड गई । इसके कारण शरीफ एवं स्थानीय हिन्दुओं में शाब्दिक विवाद हुआ । इस विवाद के कुछ मिनट उपरांत ही शरीफ ने उसके साथियों एवं संबंधियों को हंसिये जैसे घातक हथियारों के साथ बुला लिया । उन्होंने स्थानीय लोगों पर आक्रमण किया, जबकि कुछ लोगों को धमकाया । उनके इस आक्रमण से बिना डरे स्थानीय युवकों ने एकत्रित होकर ३ आरोपियों को पकडकर पुलिस को सौंपा । पुलिस शेष २ आरोपियों की खोज कर रही है ।

संपादकीय भूमिका 

कर्नाटक के कांग्रेस के शासन में राज्य में धर्मांध मुसलमान हिन्दुओं पर खुलेआम आक्रमण कर सकते हैं; परंतु रा.स्व. संघ के अनुशासित संचलन पर प्रतिबंध लगाया जाता है !