अलवर (राजस्थान) – यहां के बख्तल क्षेत्र में मुसलमानों ने परिवार सहित गाडी से लौट रहे एक युवक पर लाठियों एवं डंडों से आक्रमण किया । घटना की जानकारी मिलते ही पीडित युवक का भाई करण मल्होत्रा घटनास्थल पर पहुंचा, उस पर भी लोहे के हथियार से आक्रमण किया गया । निजी अस्पताल में उपचार के समय करण की मृत्यु हो गई । इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर एकत्र हुए । हत्या की इस घटना में पुलिस ने कुछ अविश्वस्नीय लोगों को अपनी निगरानी में ले लिया है तथा क्षेत्र में भारी पुलिस बल नियुक्त कर दिया गया है ।
१. चिंटू मल्होत्रा की शिकायत के अनुसार, वे अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ स्कॉर्पियो गाडी से घर लौट रहे थे । उस स्थान पर ढाबा चलाने वाला मुनफेद खान अपने साथियों दीनू, साहिल उर्फ सांडा, साहिल खान, यूसुफ, इकबाल, साहिल तथा अन्य कुछ लोगों के साथ घात लगाकर बैठा था । इन सबने गाडी पर पत्थरों एवं लाठियों से आक्रमण किया । उस समय वे ‘सर तन से जुदा’ (सिर काटने) के नारे लगा रहे थे । चिंटू ने तुरंत मोबाइल पर परिवार को सहायता के लिए बुलाया । कुछ देर में उनका भाई करण, अमित तथा अंगद वहां पहुंच गए ।
२. बचाव करते समय अली तथा मुनफेद ने साइकिल के पहिए से करण के सिर पर तीव्र प्रहार किया, जिससे करण गंभीर रूप से घायल होकर गिर पडा । उसी समय चिंटू पर लोहे की राड से वार किया गया, जिससे उसका एक हाथ टूट गया । इस समय पाले खान ने उस पर देसी बंदूक से गोली चलाई, लेकिन वह लक्ष्य पर नहीं लगी ।
३. हिन्दुत्वनिष्ठों के रोष के बाद प्रशासन ने उस ढाबे को ध्वस्त कर दिया ।
संपादकीय भूमिका
|

Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !