चिकलठाणा में पुलिसकर्मी के सामने ही धर्मांध मुसलमानों ने गोरक्षक शेळके पर किया आक्रमण !

  • ४ धर्मांध मुसलमानों पर अपराध पंजीकृत

  • हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन !

छत्रपति संभाजीनगर में ‘निषेध आंदोलन’ करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

छत्रपति संभाजीनगर – जिले के चिकलठाणा में गोवंश के मांस की तस्करी होने के संदेह के आधार पर पुलिस के साथ जांच करने गए गोरक्षक श्री. गणेश शेळके (आयु २४ वर्ष, गांव- पळशी) पर धर्मांध मुसलमानों के गिरोह ने चाकू एवं हंसिए से आक्रमण किया । यह घटना ७ अक्टूबर को सवेरे लगभग १० बजे यहां के मिनी घाट के सामने स्थित गली में हुई । गोरक्षक शेळके को चिकित्सालय भर्ती किया गया है ।

इस आक्रमण के विषय में गोरक्षक श्री. गणेश शेळके ने कहा कि,

१. ७ अक्टूबर की प्रातः एक व्यक्ति ने मुझसे संपर्क कर चिकलटाना क्षेत्र में गोवंश के मांस का यातायात किए जाने की जानकारी दी । मैंने सवेरे ६ बजे केंब्रिज बाईपास परिसर में गोवंश के मांस से भरा ऑटो पकडकर उसे पुलिस को सौंपा ।

२. उस समय मेरे साथ पुलिस अमलदार ढगे थे । दूसरे एक पुलिसकर्मी ने इस ऑटो को पुलिस थाने ले जाया । उसके उपरांत मैं एवं श्री. ढगे अंदर की गली में स्थित कुरैशी बंगले की ओर चले गए ।

३. गली में पहुंचते ही मांस की तीव्र दुर्गंध आ रही थी । कुरैशी पैलेस के सामने ही रक्त के दाग दिखाई दिए, उसके कारण हम इसकी जांच करने की तैयारी में थे ।

४. उसी समय इस घर से मुसलमानों का एक गिरोह बाहर आया तथा उन लोगों ने ‘तुम यहां क्या कर रहे हो ?’, ऐसा पूछकर चिल्लाना आरंभ किया । ‘यह पुनः यहां न आ पाए । इसे मार दो’, ऐसा वे बोल रहे थे । अाक्रमण होने की संभावना होने से पुलिसकर्मी ढगे ने वॉकीटॉकी से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है, ऐसा पुलिस थाने को सूचित किया ।

५. मैंने भी थाने के पुलिसकर्मियों को ‘मुझे तुरंत आपकी सहायता की आवश्यकता है’, ऐसा संदेश भेजकर चल भ्रमणभाष से मेरा लोकेशन भेजा । मैं जब मेरा चल दूरभाष देख रहा था, तभी इस गिरोह के कुछ मुसलमानों ने लातों-मुक्कों से, तथा कुछ लोगों ने चाकू एवं हंसिए से मुझ पर आक्रमण किया ।

६. इसके कारण बडी मात्रा में रक्तस्राव होने के कारण पुलिसकर्मी ढगे मुझे सीधे चिकित्सालय ले गए । यह आक्रमण मुसे गोसेवा करने से रोक नहीं सकता ।

पुलिस थाने में ३ अपराध पंजीकृत !

गोवंश के मांस का यातायात करने के प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात ऑटोवाले पर अपराध पंजीकृत किया है । धर्मांध मुसलमान इसा कुरैशी, फिरोज शेख, उफेज कुरैशी तथा एक अल्पायू लडके को हिरासत में लिया गया है । उनके साथ इस गिरोह पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का अपराध पंजीकृत किया गया है । महापालिका के स्वच्छता निरीक्षक श्री. सचिन शिंदे अवलोकन हेतु इस परिसर में गए थे । वे भी श्री. शेळके के साथ हैं, इस संदेह से गिरोह ने उनकी भी पिटाई की ।

आक्रमण के विरोध में हिन्दुत्वनिष्ठों ने किया विरोध प्रदर्शन !

धर्मांध मुसलमानों द्वारा गोरक्षक श्री. गणेश शेळके के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में ८ अक्टूबर को सवेरे १०.३० बजे हिन्दुत्वनिष्ठों ने क्रांति चौक पर विरोध प्रदर्शन किया । इसके उपरांत पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत किए गए । इस समय पुलिस ने हिन्दुत्वनिष्ठों को ८ दिन के अंदर धर्मांध मुसलमानों को बंदी बनाए जाने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । (धर्मांधों पर कार्रवाई हो, इस मांग को लेकर हिन्दुत्वनिष्ठों को विरोध प्रदर्शन क्यों करना पडता है ? – संपादक) इस विरोध प्रदर्शन में सकल हिन्दू समाज, हिन्दू एकत्रिकरण समिति, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू जनजागृति समिति, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थानसहित अन्य सभी हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे ।

संपादकीय भूमिका 

  • गोवंश हत्याबंदी कानून लागू होकर भी उसका कठोरा कार्यान्वयन न होने के कारण गोतस्कर उद्दंड बन गए हैं तथा वे गोरक्षकों पर इसप्रकार आक्रमण करने का साहस दिखाते हैं !
  • पुलिसकर्मियों के सामने ही गोरक्षक पर इसप्रकार आक्रमण होना पुलिस प्रशासन के लिए लज्जाप्रद !