मिरज (महाराष्ट्र) में भावना आहत करने के कारण मुसलमानों ने हिन्दू युवक के घर पर पथराव !

  • मुसलमानों की भीड ने दुकानों पर किया पथराव !

  • पुलिस ने किया सौम्य लाठीचार्ज !

  • धर्मांधों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लगाए नारे !

मिरज (जिला सांगली), ८ अक्टूबर (संवाददाता) : एक प्रसंग में भावनाएं आहत करनेवाला वक्तव्य देने का कारण आगे कर ७ अक्टूबर की रात को मुसलमानों ने यहां तनाव उत्पन्न किया । क्षुब्ध मुसलमानों की भीड ने नदीवेस के संदिग्ध हिन्दू युवक के घर पर बडी मात्रा में पथराव किया, साथ ही फेरी निकालकर शहर के सभी दुकान बंद करने के लिए बाध्य बनाकर राजनेताओं के फलक फाडते हुए उत्पात मचाया । इस अवसर पर धर्मांध मुसलमानों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए । पुलिस ने घटनास्थल आकर भीड पर सौम्य लाठीचार्ज कर खदेड दिया । इस घटना के कारण मिरज शहर में तनाव का वातावरण उत्पन्न हुआ था । उसके कारण रात में पुलिसकर्मियों की बडी तैनाती की गई थी ।

मुसलमानों ने की हिन्दू युवक की अमानवीय पिटाई !

शहर के नदीवेस परिसर में स्थित कोली गली परिसर में हिन्दू एवं मुसलमान समुदाय के एक-दूसरे से परिचित युवक ७ अक्टूबर की रात को बातें कर रहे थे । बातों-बातों में इन दोनों ने विद्वेषपूर्ण वक्तव्य दिए । उसके उपरांत युवक से संबंधित मुसलमानों के गुट ने हिन्दू युवक की अमानवीय पिटाई की । उसके उपरांत उस हिन्दू युवक ने घटनास्थल से पलायन कर एक स्थान पर शरण ली । क्षुब्ध मुसलमानों की भीड ने पुनः आक्रमण करने हेतु उसका पीछा किया; परंतु कुछ युवक उसे पुलिस थाने ले गई तथा उन्होंने उस युवक पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुसलमानों की भीड पुलिस थाने में इकट्ठा हुई । पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया; परंतु इस पर मुसलमान भीड संतुष्ट नहीं हुआ ।

मुसलमानों की भीड ने देवी के फलक फाड दिए !

क्षुब्ध भीड ने संबंधित युवक के घर पर प्रचंड पथराव किया । पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर भीड को शांत करने का प्रयास किया । क्षुब्ध भीड ने नदीवेस परिसर में लगे राजनेताओं के फलक फाड दिए, साथ ही नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाए गए देवी के २ फलक भी फाड दिए । उसके उपरांत पुलिस ने भीड पर सौम्य लाठीचार्ज कर उन्हें खदेडा । उसके पश्चात मिरज शहर में दंगा नियंत्रण दल की तैनाती की, साथ ही पुलिस ने गश्त लगाई ।

अफवाएं फैलानेवालों को नहीं छोडेंगे ! – पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे एवं अपर पोलीस अधीक्षक कल्पना बारवकर ने क्षुब्ध मुसलमानों की भीड को दोषी पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया । देर रात तक ये दोनों अधिकारी मिरज शहर में डेरा डाले हुए थे । पुलिस अधीक्षक संदीप घुने ने यह चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘मिरज शहर में २ युवकों के मध्य विवाद की घटना हुई, जिसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया; परंतु अब स्थिति नियंत्रण में है । संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है । नागरिक अफवाहों पर विश्वास न करें । अफवाएं फैलानेवालों को नहीं छोडा जाएगा ।’’

भीड ने दुकानों पर किया पथराव !

‘संबंधित हिन्दू युवक पर कठोर कार्रवाई हो’, इस मांग को लेकर मुसलमानों की भीड मिरज शहर पुलिस थाने की ओर गई । इस समय मुसलमानों ने जो वाहन दिखेगा, उस वाहन पर तथा दुकानों पर पथराव किया । इसके कारण शहर में तनाव बढ गया । इसके उपरांत पुलिस ने मार्केट परिसर की सभी दुकानें बंद करने के लिए कहा ।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगानेवालों की जडें उखाड दीजिए ! – हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की मांग

सांगली जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय में शांति समिति की बैठक !

मिरज की इस घटना की पृष्ठभूमि पर ८ अक्टूबर को जिला पुलिस मुख्यालय में दोपहर १ बजे पुलिस प्रशासन, भाजपा के मिरज के विधायक सुरेश खाडे, हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रमुखों, साथ ही अन्यों की बैठक हुई । इस बैठक में विधायक सुरेश खाडे, विधान परिषद के राष्ट्रवादी कांग्रेस से विधायक इदरिस नायकवडी, पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे तथा अपर पुलिस अधीक्षक कल्पना बारवणकर उपस्थित थे । विधायक सुरेश खाडे ने सभी को संयम रखने का आवाहन किया । तो दूसरी ओर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने ‘अकस्मात ही इतनी बडी भीड कैसे इकट्ठा हुई ? तथा क्या धर्मांधों द्वारा यह सब पूर्वनियोजित था ?, इसकी खोज कर अन्वेषण किया जाए, साथ ही ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगानेवालों की जडें उखाड दी जाएं’, ये मांगे की ।

उपस्थित मान्यवर !

इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियोंसहित श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के श्री. हणमंतराव पवार, श्री. अविनाश बापू सावंत, श्री. विनायक माईनकर, श्री शिवप्रतिष्ठान युवा हिन्दुस्थान के प्रमुख श्री. नितीन चौगुले, ‘आम्ही शिवभक्त’ संगठन के अध्यक्ष श्री. विकास सूर्यवंशी, शिवसेना के जिला शिवसेना उपप्रमुख श्री. माधवराव गाडगीळ, श्री. मोहन वानखंडे, श्री. गजानन मोरे, भाजपा के श्री. मकरंद देशपांडे, श्री. राजू शिंदे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री. नितीन देशमाने, बजरंग दल के जिला संयोजक श्री. आकाश जाधव, हिन्दू एकता आंदोलन के श्री. सोमनाथ गोटखिंडे, अधिवक्ता सुमेध ठाणेदारसहित सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रमुख एवं समुदायों के प्रमुख उपस्थित थे ।

हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा बुलाई गई बैठक पुलिस प्रशासन ने निरस्त की !

मिरज के किला क्षेत्र में स्थित श्री माधवदास मंदिर में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने इस घटना की पृष्ठभूमि पर बैठक का आयोजन किया था, उसे पुलिस प्रशासन ने निरस्त करने के लिए बाध्य बनाया । उसके उपरांत सभी हिन्दुत्वनिष्ठों स्वयंस्फूर्ति से काशी विश्वेश्वर मंदिर में एकत्रित हुए । सभी संगठनों की ओर से ‘इस घटना की निंदा करना हिन्दुओं का संवैधानिक अधिकार है तथा हम इसका विरोध करके रहेंगे’, यह दृढ निश्चय व्यक्त किया । ‘आम्ही शिवभक्त’ संगठन के अध्यक्ष ‘हम हिन्दू इस घटना से सीख लेकर संगठित रहेंगे’, ऐसा आवाहन किया ।

अवैध व्यवसाय तथा मादक पदार्थाें का व्यापार कब बंद होगा ? – विधायक सुरेश खाडे

‘मिरज में हुई इस घटना में गालीगलोच करनेवाले तथा धर्म के नाम पर आक्रामक बने सभी लोग नशे में थे । ये लोग मादक पदार्थाें का सेवन कर आक्रामक हो रहे थे’, ऐसा प्रथमदृष्ट्या ध्यान में आया है । मेरा प्रशासन ने यह प्रश्न है कि मिरज शहर में चल रहे अवैध व्यवसार तथा मादक पदार्थाें का व्यापार कब बंद होगा ? जब तक नशाखोरी तथा मादक पदार्थाें का व्यापार नहीं रुक जाता, तब तक संगठित अपराध एवं झुंडतंत्र रोकना असंभव है’, ऐसा विधायक खाडे ने कहा ।

संपादकीय भूमिका

  • कुछ भी हुआ, तब भी तनाव उत्पन्न करने का एक भी अवसर न छोडनेवाले धर्मांधों में पुलिस का भय नहीं है, यही इस घटना से दिखाई देता है !
  • अब ऐसे लोगों को कोई लोकतांत्रिक पद्धति से आंदोलन करने का सुझाव क्यों नहीं देते ?