बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) की घटना

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) – यहां के नयाखेड़ा गांव में १ अक्टूबर को श्री दुर्गा देवी की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के मस्जिद के सामने से गुजरते समय डीजे (बड़ा संगीत यंत्र) बजाने को लेकर हुए विवाद में मुसलमानों ने हिन्दुओं पर पथराव किया । इसमें मूर्ति खंडित हो गई तथा एक हिन्दू युवक घायल हो गया । (शोभायात्रा के समय पुलिस क्यों नहीं थी ? पुलिस को यह कैसे पता नहीं चला कि यदि शोभायात्रा मस्जिद के सामने से गुजरी, तो कोई अनुचित घटना घट सकती है ? – संपादक) इसके उपरांत, हिन्दुओं तथा हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरी रात विरोध प्रदर्शन किया । (ऐसी मांग करने की क्या आवश्यकता है ? पुलिस को स्वयं ही कार्रवाई करनी चाहिए ! – संपादक) इस समय, पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में किया ।
नेपानगर विधायक मंजू दादू ने प्रदर्शन स्थल पर आकर शांति बनाए रखने की अपील की । उनकी मध्यस्थता के कारण वातावरण शांत हुआ तथा लोग अपने घरों को लौट गए ।
विश्व हिन्दू परिषद के नेता शंकर चौहान ने आरोप लगाया कि घटना के उपरांत पुलिस ने हमसे मूर्ति विसर्जन करने को कहा था, लेकिन जब हम परिवाद प्रविष्ट कराने गए तो हम पर आक्रमण किया गया ।
संपादकीय भूमिका
|
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या