हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘धनबाद बार एसोसिएशन’ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी का अभिनंदन !

अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी का अभिनंदन करते श्री. शंभू गवारे एवं ‘राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति’ के अन्य अधिवक्ता

धनबाद (झारखंड) – ‘धनबाद बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष पद पर हाल ही में अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी का चयन हुआ । इस उपलक्ष्य में, ‘हिन्दू जनजागृति समिति’ के पूर्व एवं पूर्वोत्तर राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे ने उनसे भेंट कर अभिनंदन तथा शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर श्री. शंभू गवारे ने उन्हें हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यों के बारे में जानकारी दी ।

अधिवक्ता गोस्वामी ने समिति के राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित कार्यों की सराहना की तथा इन कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया । इस भेंट के समय, समिति की ओर से अधिवक्ता गोस्वामी को ‘हिन्दू राष्ट्र क्यों आवश्यक है ?’ नामक हिन्दी ग्रंथ भेंट दिया गया ।

इस कार्यक्रम में ‘हिन्दू जनजागृति समिति’ के श्री. विकास सिंह, ‘राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति’ के धनबाद संयोजक अधिवक्ता सुदीप गुप्ता, अधिवक्ता आशीष सिन्हा, अधिवक्ता राजेश झा, अधिवक्ता जयराम मिश्रा आदि उपस्थित थे ।