नवरात्र में मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने की हिन्दुओं की मांग पर समाजवादी पक्ष के भूतपूर्व धर्मांध सांसद एस्.टी. हासन की जलन

उत्तरप्रदेश – उत्तरप्रदेश के अनेकों जनपदों में नवरात्रि के समय में अर्थात् ९ दिन मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है । इस पर समाजवादी पक्ष के भूतपूर्व सांसद एस्.टी. हासन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘भोजन पर प्रतिबंध लगाने वाले तुम कौन ? मुसलमान तो अपने घर में ‘फ़्रीज़र’ में मांस रखकर खाएंगे ; परंतु पंचतारांकित उपाहारगृहों (फाइवस्टार होटल) के गोमांस पर कौन प्रतिबंध लगाएगा ? क्या नौटंकी चल रही है ? नवरात्र एवं कावड़ यात्रा में मांसविक्रय की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के पीछे वास्तव में मतों की राजनीति है । यदि भक्ति एवं श्रद्धा है, तो पंचतारांकित उपाहारगृहों में गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध क्यों नहीं ?’’
एस्.टी. हासन आगे बोले कि, देश सबका है । केवल मुसलमान ही नहीं, अपितु ईसाई एवं सिख भी मांसाहार करते हैं । नवरात्र एवं कावड़ यात्रा के समय मांसाहार कैसे रोका जा सकता है ? यह सब मतों के ध्रुवीकरण हेतु हो रहा है । एक ओर भक्ति तथा दूसरी ओर धंधा चल रहा है । भारत जगत का दूसरा सर्वाधिक गोमांस निर्यातक है, तब ये नाटक क्यों चल रहे हैं ?
मुसलमान बालक गरबा में न जाएं ! – एस्.टी. हासन
मध्यप्रदेश राज्य में भारतीय जनता पक्ष एवं हिन्दू संगठन ने नवरात्रि में खेले जाने वाले गरबा में अहिन्दुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है । इस पर हासन ने कहा, ‘मैं इस निर्णय के पक्ष में हूं । मुसलमान इसमें सहभागी न हों । मुसलमान बालकों से विनती है कि, वे हिन्दू कन्याओं को अपनी बहन समझें । (हासन ने कहा तथा मुसलमानों ने उनकी बात मानी, तो शुभ दिन ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकासदा हिन्दुओं को ही समझौता क्यों करना चाहिए ? ‘यह देश सबका है’ ऐसा कहने वालों ने यदि उस देश के बहुसंख्यक हिन्दुओं के उत्सवों का आदर किया, तो क्या कठिनाई है ? |
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !