|

फोंडा (गोवा) – अमेरिकी कंपनी ‘परप्लेक्सिटी एआई’ की वेबसाइट पर उपलब्ध सर्च इंजन के विज्ञापन में भारत का अशुद्ध मानचित्र प्रसारित किया गया है । इसमें पाक-अधिकृत कश्मीर का महत्वपूर्ण भाग हटा दिया गया है । यह विज्ञापन हिंदी में भारत में प्रसारित किया गया । इसी कारण भारतीयों ने सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया है ।
इस संदर्भ में सनातन के साधक श्री निलेश चितळे ने ‘परप्लेक्सिटी एआई’ कंपनी को पत्र भेजकर इस त्रुटि की ओर ध्यान आकर्षित कराया । इसके उत्तर में कंपनी ने लिखा कि इस विषय की जांच की जा रही है ।
श्री चितळे को दिए गए उत्तर में कंपनी के सैम नामक अधिकारी ने कहा –
“आपने इस महत्वपूर्ण घटना की ओर हमारा ध्यान आकर्षित किया, इसके लिए धन्यवाद । हमारे विज्ञापन में मानचित्र के प्रस्तुतिकरण से जुडी इस समस्या की जानकारी देने के लिए मैं आपका आभारी हूं । आपका अभिप्राय समझकर मैंने हमारी टीम को तुरंत जांच के लिए भेज दिया है । हमारे सहयोगियों में से कोई इसकी जांच करके आवश्यक कार्यवाही करेगा । कृपया ध्यान रखें कि यदि आप और प्रतिक्रिया भेजते हैं तो आपकी विनती सूची के अंत में जाएगी तथा उत्तर आने में विलंब हो सकता है ।”
संपादकीय भूमिकाभारत के मानचित्र को विकृत करने वाली संस्था पर सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए। |
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !