|

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी के स्वीकार करने के उपरांत, अब लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ने भी एक लघु चलचित्र में स्वीकार किया है, कि पाकिस्तान के मुरीदके स्थित उनके प्रशिक्षण शिविर को भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नष्ट कर दिया गया था । कासिम की इस स्वीकारोक्ति के साथ ही पाकिस्तान का मिथ्या दिखावटी मुखौटा उजागर हो गया है । पाकिस्तान दावा कर रहा था कि इस भवन का उपयोग आतंकवादी संगठन नहीं कर रहे हैं ।
इस लघु चलचित्र में कासिम एक निर्माण स्थल पर खडा है । वह कहता है कि ७ मई की प्रातः हुए आक्रमण में मुरीदके स्थित मुख्यालय नष्ट हो गया था । मैं मुरीदके स्थित मरकज तैयबा के खंडहरों पर खडा हूं, जो आक्रमण में नष्ट हो गया था । इसका पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है । अल्लाह की कृपा से, यह मस्जिद पहले से कहीं अधिक बड़ी होगी । अल्लाह अपने अनुयायियों के लिए इसे समृद्ध करे ।
कासिम ने आगे स्वीकार किया है कि इस मस्जिद में कई आतंकवादियों एवं छात्रों को प्रशिक्षित किया गया एवं उन्हें सफलता भी मिली ।
कासिम की आतंकवादी भर्ती का आवाहन
कासिम का एक और लघु चलचित्र प्रसारित हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तानी युवाओं से मुरीदके स्थित मरकज तैयबा में आयोजित दौरा-ए-सुफ्फा कार्यक्रम में सहयोगी होने का आवाहन कर रहा है । दौरा-ए-सुफ्फा एक आतंकवादी प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें जिहादी प्रशिक्षण दिया जाता है ।
संपादकीय भूमिका
|
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump