मुकुंदनगर सहित नगर के अवैध पशुवधगृहों पर स्थायी कार्रवाई करने की मांग !

अहिल्यानगर – नगर के कोटला बस स्थानक (बस अड्डा ) क्षेत्र के मार्ग पर गौमांस के टुकडे फेंके जाने से हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन आक्रामक हो गए हैं । इस पर संग्राम जगताप (राष्ट्रवादी कांग्रेस) एवं विक्रम पाचपुते (भारतीय जनता पार्टी) मार्ग पर उतर आए तथा उन्होंने मार्ग अवरोध आंदोलन किया । मुकुंदनगर सहित नगर के अवैध पशुवधगृहों पर स्थायी कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने राजमार्ग पर ही मार्ग अवरोध कर आंदोलन किया, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया था ।
जगताप एवं पाचपुते ने जिस क्षेत्र में मार्ग अवरोध आंदोलन किया, वह कोटला बस स्थानक क्षेत्र मुसलमान बहुल है । वहां अनेक मांस विक्रय की दुकानें हैं । हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता भी मार्ग पर उतर आए थे । कुल मिलाकर आंदोलन स्थल के क्षेत्र में तनाव निर्माण होने से नगर पुलिस ने सुरक्षा बढा दी थी ।

आयुक्त यशवंत डांगे के विरोध में ‘अब्दुल’ डांगे मुर्दाबाद के नारे !
आंदोलनस्थल पर महापालिका के आयुक्त तथा प्रशासक यशवंत डांगे एवं उनके सहकारी अधिकारी आए थे । इस समय आंदोलनकारियों ने डांगे के विरोध में ‘अब्दुल’ डांगे मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए । इससे वातावरण तनावग्रस्त हो गया । आयुक्त डांगे ने आंदोलनकारियों को ‘अवैध पशुवधगृहों पर कार्रवाई की जाएगी तथा अपराध प्रविष्ट होंगे’, ऐसा आश्वासन दिया । इसके बाद यह आंदोलन वापस ले लिया गया ; किन्तु इन सभी घटनाओं के विरोध में दिनांक २५ सितम्बर को महामोर्चा निकालने की सूचना विधायक संग्राम जगताप ने दी है । (अवैध पशुवधगृहों पर कार्रवाई करवाने के लिए आंदोलन क्यों करना पडता है ? प्रशासन अकर्मण्यता कब छोडेगा ? – संपादक)
‘हाजी प्रशासन’ होने का ताना !
इस समय विधायक जगताप ने ‘गोवंश हत्या को हम भी भिन्न प्रकार से उत्तर देने का सामर्थ्य रखते हैं’, ऐसी चेतावनी दी । महापालिका प्रशासन पर आलोचना करते हुए उन्होंने इसे ‘हाजी प्रशासन’ कहा । कुछ आंदोलनकारी आंदोलन में सूअर भी लाए थे । पुलिस तथा महापालिका प्रशासन ने उन्हें अधिग्रहित करते समय उनकी आंदोलनकारियों से झडप हुई । आक्रामक हिन्दुत्वनिष्ठों की दृढ भूमिका के बाद अहिल्यानगर नगर में पुलिस ने सुरक्षा बढा दी थी ।
गौमांस मार्ग पर फेंकने के प्रकरण में तरबेज आबीद कुरेशी को बंदी बनाया गया !
गोवंश हत्या प्रकरण में तरबेज आबीद कुरेशी को बंदी बनाया गया है । उसके पास से गौमांस एवं पुरानी दो पहिया वाहन एवं ४० सहस्र रुपयों का माल अधिग्रहित किया गया । कुरेशी ने अपना अपराध स्वीकार किया है । उसने २ गोवंशीयों की अपने घर में हत्या कर उसका मांस बेचा । हत्या के बाद निकले अवशेष एवं अनुपयोगी मांस फेंकने के लिए उसने अल्पवयस्क बच्चों का उपयोग किया तथा उन्हें इसके लिए पैसे दिए । उसने ये अवशेष कोटला बसस्थानक के किनारे फेंक दिए थे, ऐसा उसने बताया!
संपादकीय भूमिका
|
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote