|

दावणगेरे (कर्नाटक) – यहां श्री गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस के मार्ग में परिवर्तन को लेकर एक बडा विवाद खडा हो गया है । स्थानीय लोगों एवं गणेश मंडल के युवाओं ने तय मार्ग की अपेक्षा पुराने मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने की मांग की है । इसी कारण विसर्जन के लिए निकला शोभायात्रा रास्ते में ही रोक दिया गया । यह शोभायात्रा २१ दिन का गणेशोत्सव मनाने के उपरांत निकाली जा रही थी ।
दावणगेरे के बसवराज पेठ में स्थापित श्री गणेश मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते समय यह विवाद आरंभ हुआ । इससे पहले यह शोभा यात्रा ‘मदीना ऑटो स्टैंड’ एवं ‘हंसबावी सर्कल’ जैसे मुस्लिम-बहुल मार्गों से होकर जाती थी, लेकिन वर्षों पूर्व इसी मार्ग पर पथराव होने के कारण पुलिस विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग को निरस्त कर एक नया मार्ग निश्चित किया था ।
इस वर्ष भी पुलिस ने निर्धारित नए मार्ग से ही शोभा यात्रा निकालने को कहा, परंतु गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया । मंडल ने बल दिया कि ‘हम प्रत्येक वर्ष जिस मार्ग से जाते हैं, इस वर्ष भी उसी मार्ग से जाएंगे ।’ इस अवसर पर हिन्दू स्त्रियों ने भी पुलिस के सामने हिन्दुओं का आजपूर्ण पक्ष रखा ।
हिन्दुओं ने श्री गणेश मूर्ति की आंखों पर काला कपडा बांधकर विरोध जताया !
जब पुलिस को मनाने के प्रयास असफल रहे, तो गणेश मंडल के सदस्यों एवं स्थानीय हिन्दुओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए श्री गणेश मूर्ति पर काला कपडा डाल दिया । ‘यदि पुलिस हमें पुराने मार्ग से जाने की अनुमति नहीं देती है, तो हम शोभा यात्रा नहीं निकालेंगे । हमें मदीना ऑटो स्टैंड एवं हंसबावी सर्कल से ही जाने की अनुमति दें’, ऐसी मांग की गई है ।
संपादकीय भूमिका
|
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !