
नई दिल्ली – पंजाब नेशनल बैंक (पी. एन. बी.) से लगभग १३,००० करोड रुपये की धोखाधडी करने वाले मेहुल चोकसी को भारत लाने का प्रयत्न प्रारंभ हो गया है । मेहुल चोकसी को अप्रैल में बेल्जियम में बंदी बनाया गया था । चोकसी के अधिवक्ता का कहना है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है । इसलिए उसे सामान्य कैदी की तरह नहीं रखा जा सकता । भारत ने प्रत्युत्तर में कहा है कि मेहुल चोकसी को भारत लाए जाने के उपरांत उसके स्वास्थ्य की पूरी देखभाल की जाएगी ।
१. बेल्जियम के एक न्यायालय ने अगस्त में मेहुल चोकसी की प्रतिभूति याचिका निरस्त कर दी थी; क्योंकि केंद्रीय अन्वेषण संस्थान ने कहा था कि वह कानून से बचने के लिए कई बार अलग-अलग देशों में भाग चुका है ।
२. चोकसी ने २२ अगस्त, २०२५ को नजरबंदी (सुरक्षात्मक कैद) की मांग की थी; किन्तु न्यायालय ने उसे भी निरस्त कर दिया ।
३. अब इस प्रकरण की सुनवाई बेल्जियम के एक न्यायालय में सितंबर के मध्य में होगी । इसमें यह सुनिश्चित होगा कि चोकसी को भारत में प्रत्यर्पित किया जाएगा अथवा नहीं ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Mahrang Baloch : मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने वाले महरंग बलोच को पाकिस्तान ने सुनाया आजीवन कारावास का दंड सुनाया ।