संस्थान को यह विज्ञापन तुरंत हटाकर हिन्दुओं से सार्वजनिक क्षमा मांगने की हिन्दू जनजागृति समिति की मांग।

(उपरोक्त चित्र प्रकाशित करके किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं है। यह चित्र सूचनार्थ प्रकाशित किया गया है। – संपादक)
पुणे – गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर ऑक्सिरिच (Oxyrich) संस्थान ने अपनी पानी की बोतल का उपयोग कर श्री गणेश की प्रतिमा दर्शाने वाला विज्ञापन फलक प्रसिद्ध किया है । शिंदे पार चौक, शनिवार पेठ, कसबा पेठ, नूतन मराठी विद्यालय के पास, बाजीराव रोड, विश्रामबाग वाडा आदि विभिन्न स्थानों पर यह फलक लगाए गए हैं । ‘श्री गणेशभक्तों का हार्दिक स्वागत’ ऐसा फलक लगाकर वास्तव में श्री गणेश जी का विडम्बन किया गया है ।
१. ‘संस्थान स्वागत फलक पर श्री गणेश का विडम्बन कर क्या साध्य करना चाहता है ?’, ऐसा प्रश्न सामाजिक माध्यमों पर पूछा गया है । ‘श्री गणेश का विडम्बन सहन नहीं किया जाएगा’, ऐसा निश्चय भी हिन्दुओं ने सामाजिक माध्यमों पर व्यक्त किया है ।
२. हिन्दू जनजागृति समिति ने उसका तीव्र विरोध किया है । समिति के श्री पराग गोखले ने इस संदर्भ में ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा, ‘श्री गणेश जी जैसे आराध्यदैवता का व्यवसाय के लिए विडम्बन करना यह हिन्दुओं की श्रद्धा पर सीधा आघात है । ऑक्सीरिच संस्थान को यह विज्ञापन तुरंत हटाकर हिन्दुओं से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं को धर्मशिक्षा न होने के कारण वे कभी कला के नाम पर, तो कभी व्यक्ति-स्वतंत्रता के नाम पर हिन्दुओं के ही श्रद्धास्थानों का अपमान कर रहे हैं । ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है । |
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !