Idol Stolen From Mandir : फिजी में एक ही दिन में चोरी हो गयी श्री हनुमान की ९ मूर्तियां

सुवा (फिजी) – प्रशांत महासागर के द्वीप देश फिजी में २२ अगस्त को नादी और कोरोसिरी क्षेत्र में श्री हनुमान की ९ मूर्तियां चोरी हो गयीं । कुछ मूर्तियां घरों से, तो कुछ मंदिरों से चोरी की गयीं । पुलिस ने इन सभी घटनाओं की पुष्टि कर ली है और संदिग्धों का पता लगाने के लिए विशेष दल जांच कर रहा है । हाल ही में हिन्दुओं के मंदिरों और धार्मिक प्रतीकों पर कई आक्रमण हुए हैं । इन घटनाओं से फिजी के हिन्दुओं में आक्रोश है । फिजी के प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर हैं । ‘वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन (पैसिफिक)’ नामक संस्था ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आवाहन किया है कि वे इस विषय को फिजी के प्रधानमंत्री के सामने रखें ।

संस्था के अध्यक्ष डा. सुनील कुमार ने कहा कि मंदिरों और घरों से शिवलिंग तथा देवताओं की मूर्तियां चोरी होना और हिन्दुओं पर बढ़ते आक्रमण चिंताजनक विषय है । लगातार विरोध के बाद भी ऐसी घटनाओं की संख्या बढती जा रही है । प्रधानमंत्री राबुका को हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के विषय में स्पष्ट भूमिका लेनी चाहिए । सभी धार्मिक समुदायों का संरक्षण होना चाहिए तथा शांति, आपसी सम्मान तथा बहुजन समाज के आदर के इन मूल्यों का पालन करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए ।

कार्यवाहक उपप्रधानमंत्री की चेतावनी

फिजी के उपप्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका ने हिन्दू एकता सभा में देशभर के धार्मिक स्थलों के हुए अपमान की कठोर शब्दों में निंदा की । साथ ही हिन्दू समाज को आश्वासन दिया कि सरकार सभी नागरिकों को एकत्र करने तथा उनके उपासना के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

संपादकीय भूमिका

केवल भारत में ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में हिन्दू और उनके श्रद्धास्थानों पर हो रहे बढते आघातों को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली हिन्दू संगठन आवश्यक है ।