गणेशोत्सव की पार्श्वभूमि पर जनपद में पुलिस का बड़ी व्यवस्था

अहिल्यानगर – जनपद के ३ सहस्र सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों की ओर से ‘श्री’ की प्रतिष्ठापना तथा २२१ ग्रामों में ‘एक ग्राम १ गणपति’ उपक्रम चलाया जाने वाला है । गणेशोत्सव काल में कानून एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु ५०० समाज कंटकों को जनपद से सीमापार किया गया है तथा जनपद में ३ सहस्र पुलिसकर्मियों की व्यवस्था किया गया है । साथ ही प्रसारमाध्यमों पर दृष्टि रखने के लिए स्वतंत्र पुलिस दल नियुक्त किया गया है, ऐसी सूचना विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रय कराळे ने प्रसारमाध्यमों को दी ।
उन्होंने आगे कहा कि गणेशोत्सव काल में पुलिस की छुट्टियां निरस्त की गई हैं । सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को मंडप परिसर में छायाचित्र निरीक्षण प्रणाली (सीसीटीवी) लगाने का निर्देश दिया गया है एवं मंडलों ने ऐसा किया है अथवा नहीं, इसकी जांच की जाने वाली है । नागरिकों ने प्रसारमाध्यमों में पोस्ट प्रसारित करते समय सावधानी रखनी चाहिए । नगरपालिका तथा महावितरण प्रतिष्ठान के अधिकारियों की बैठक लेकर सम्बन्धित सूचनाएं दी गई हैं । अहिल्यानगर नगर के अपूर्ण मार्गकार्यों के संदर्भ में उपाययोजना करने का निर्देश नगरपालिका प्रशासन को दिया गया है । विद्युत् तारों को जोड़ने के संदर्भ में भी महावितरण के अधिकारियों को सूचना दी गई है ।
संपादकीय भूमिकाअहिल्यानगर जनपद के ग्रामों का आदर्श लेकर सभी स्थान के गणेशोत्सव मंडलों को भी ‘एक ग्राम एक गणपति’ यह उपक्रम चलाना चाहिए ! |
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !