सुप्रिया सुले के वक्तव्य ‘पांडुरंग को मांसहार चलता है’ इसका प्रकरण !

मुंबई – शरद चंद्र पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले के वक्तव्य “मेरे पांडुरंग को मेरे मांसाहार करने पर कोई आपत्ति नहीं है, तो आपको क्या कष्ट है ?” की भाजपा ने कडी निंदा एवं आलोचना की है । “वारकरी जो पीढियों से शाकाहार की परंपरा का पालन करते आ रहे हैं, उनके आराध्य श्री पांडुरंग को मांसाहार मान्य है व उसे मेरे मांस भक्षण से कोई आपत्ति नहीं है” यह कहना पूर्णतया मूर्खतापूर्ण है । यदि आप वारकरी परंपरा का सम्मान नहीं कर सकते, तो कम से कम उसका अपमान तो न करें; किन्तु मौलाना शरद पवार की कन्या से आप और क्या अपेक्षा कर सकते हैं ?”, भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा प्रमुख तुषार भोसले ने सुप्रिया सुले की आलोचना इन शब्दों में की है ।
सुप्रिया सुले के वक्तव्य पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैं इसका उत्तर नहीं दूंगा । महाराष्ट्र का पूर्ण वारकरी संप्रदाय इसका उत्तर देगा ।” इस पर भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि सबको अपनी इच्छानुसार भोजन करना चाहिए । कोई प्रतिबंध नहीं है । हमारा महाराष्ट्र वारकरी संप्रदाय का है । सुप्रिया सुले को ऐसा कहना शोभा नहीं देता ।
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
महाराष्ट्र में ४ महीनों में २५४ करोड ५३ लाख रुपये के नशीले पदार्थ अधिग्रहित ! – CM Devendra Fadnavis
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !