|

चेन्नई (तमिलनाडू), १६ अगस्त (संवाददाता) : यहां विश्व वारकरी संस्थान ने एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन कर संत ज्ञानेश्वर महाराज की ७५० वीं जयंती मनाई । इस समारोह में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की एक आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणी श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी को विशेषरूप से आमंत्रित किया गया था । इसके साथ ही इस समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आर्.एन्. रवि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस समारोह में ७५० वारकरियों ने संत ज्ञानेश्वर महाराज की ७५० वीं जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञानेश्वरी का पाठ किया । यह समारोह शहर के आड्यार क्षेत्र में स्थित श्री आनंद पद्मनाभ स्वामी मंदिर में संपन्न हुआ ।


इस समारोह का आरंभ श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी, साथ ही डॉ. श्री रघुनाथदासजी महाराज की माता गुरुमाता मीनालोचनी, डॉ. श्री रघुनाथदासजी महाराज एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शुभलक्ष्मीजी के करकमलों से दीपप्रज्वलन किया गया । इस अवसर पर श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी एवं राज्यपाल आर्.एन्. रवि के हस्तों ‘विश्व वारकरी संस्थान’के उत्तराधिकारी डॉ. श्री रघुनाथदासजी महाराज द्वारा लिखित ‘राजविद्या’ (ज्ञानेश्वरी के ९ वें अध्याय पर का भाष्य), साथ ही ‘ज्ञानोत्तर भक्ति’ (संत ज्ञानेश्वर महाराज की सीख का रहस्य), इन ग्रंथों का लोकार्पण किया गया । डॉ. श्री रघुनाथदास महाराज ने श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी को संत ज्ञानेश्वर महाराज की मूर्ति प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया ।
‘विश्व वारकरी संस्थान’ का कार्य !
विश्व वारकरी संस्थान विगत ३० वर्षाें से महाराष्ट्र की भक्ति-परंपरा का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार कर रहा है । इसके अंतर्गत इस संस्थान ने अब तक तमिलनाडु के १५ सहस्र लोगों को अभंग (भक्तिरचना) तथा ज्ञानेवश्वरी के पाठ का प्रशिक्षण दिया है । पूरे विश्व में फैले ५ लाख तमिल भक्त इस संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ-चढकर भाग लेते हैं ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया