
पुरी (ओडिशा) – यहां के जगन्नाथ मन्दिर को उडा देने की धमकी दी गई है, ऐसी सूचना सामने आई है । जगन्नाथ मन्दिर के बाहर प्रदक्षिणा मार्ग के रूप में प्रसिद्ध ‘हेरिटेज कॉरिडॉर’ के समीप स्थित एक अन्य मन्दिर की भीत (दीवार) पर ओड़िया तथा अंग्रेजी इन २ भाषाओं में लिखे संदेश में कहा गया है कि ‘जगन्नाथ मन्दिर पर आतंकवादी आक्रमण करेंगे तथा उसे नष्ट करेंगे । संपर्क करें, अन्यथा सब नष्ट हो जाएगा ।’ यहां कुछ दूरभाष क्रमांक भी लिखे गए हैं । इसके साथ ‘प्रधानमंत्री मोदी’ ऐसा भी लिखा गया है । इसके कारण पुलिस ने तत्काल अन्वेषण आरम्भ किया है ।
सुरक्षा में गंभीर त्रुटि !

एक स्थानीय भक्त ने कहा कि हाल ही में सुरक्षा में गंभीर त्रुटि के कारण कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मन्दिर की बाहरी भीत (दीवार) पर चढकर अनधिकृत प्रवेश किया । उनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है । इसी में अब इस धमकी की घटना से हमारी चिंता बढ गई है । वास्तव में यह मन्दिर निरन्तर निगरानी में रहते हुए भी ऐसे स्थान पर इस प्रकार के धमकी देने वाले संदेश लिखे जा सकते हैं, यह चिंताजनक है ।
डेकोरेशन के दीपक अचानक हुए विकृत !
‘हेरिटेज कॉरिडॉर’ के परिसर के डेकोरेशन के कुछ दीपक अचानक विकृत (खराब) हो गए हैं । इस विषय में अब प्रश्न उपस्थित किए जा रहे हैं ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के मन्दिरों को इस प्रकार की धमकियां दी जाती हैं, यह हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है ! |
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !