
मालेगांव : मालेगांव प्रकरण का निर्णय आने के उपरांत, यहां के हिन्दुओं ने बडी मात्रा में आनंदोत्सव मनाया । हिन्दू ‘जय श्री राम’ का उदघोष कर रहे थे । कई लोगों ने पेडे एवं मिठाई बांटी । सभी ने निर्णय का स्वागत किया । जब हिन्दू पटाखे फोड रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें उत्सव मनाने से रोका । उन्होंने उदघोष कर रहे हिन्दुओं को भी रोक दिया । एक पुलिसकर्मी तो वहां से पटाखों की माला ही उठाकर ले गया । हिन्दू वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों से विनती कर रहे थे कि हमें उत्सव मनाने दें । चाहें तो हम पर कार्रवाई करें या हम पर अभियोग प्रविष्ट करें । हमें वह भी चलेगा; परंतु हमें रोकें नहीं ।
मालेगांव के हिन्दुओं की विशिष्ट प्रतिक्रियाएं !
- कांग्रेस ने प्रतिशोध की भावना से हिन्दुत्वनिष्ठों पर कार्रवाई की थी; परंतु न्यायालय के निर्णय से यह हिन्दू धर्म की अपकीर्ति (बदनाम) करने का षड्यंत्र होना उजागर हुआ तथा सत्य की विजय हुई । यह सामने आया कि निर्दोषों को फंसाने का प्रयास किया गया था ।
- हिन्दू धर्म में कभी भी आतंकवादी नहीं होते ।
- हम साध्वी प्रज्ञासिंह का भी अभिनंदन करते हैं । हमने उन्हें जिले में आने का निमंत्रण दिया है । रक्षाबंधन के अवसर पर हम चाहते हैं कि वे हमारे हाथों पर राखी बांधें । यहां उन्हें ‘हिन्दू वीरश्री’ की उपाधि एवं पुरस्कार दिया जाएगा ।
संपादकीय भूमिका
|
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
UP Poster Row : मथुरा (उत्तर प्रदेश) में ‘दिल में बाबर, जुबान पर राम’ लिखा पोस्टर लगाए जाने से समाजवादी पार्टी के नेता अप्रसन्न ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी