|

नई दिल्ली – कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने २९ जुलाई की मध्यान्ह संसद में कहा कि २२ अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण में भारतीय मारे गए थे । वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के समय बोल रही थीं। अपने भाषण में, गांधी ने पहलगाम आक्रमण में मारे गए २६ पर्यटकों के नाम लिए । उस समय उन्होंने सभी को ‘भारतीय’ बताया । यद्यपि, भाजपा सांसदों ने इसका विरोध किया एवं कहा, ‘वे सभी हिन्दू थे ।’ गांधी ने उत्तर दिया, ‘वे भारतीय थे।’ इस पर संसद में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच कुछ देर तक नोकझोंक होती रही ।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि,
१. पहलगाम एवं उसके समीपस्त क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष सहस्त्रों पर्यटक आते हैं । ऐसा होते हुए भी बैसरन में एक भी सैनिक उपस्थित नहीं था । भ्रमणार्थ गए पर्यटक अपनी सुरक्षा के लिए पूर्णरूपेण से सरकार पर निर्भर थे, किन्तु सरकार ने उन्हें असहाय छोड दिया ।
२. पाकिस्तान के पास आत्मसमर्पण के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं था, तथापि युद्ध क्यों रोका ? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा क्यों की ?
३. यह सरकार केवल श्रेय लेना चाहती है, किन्तु श्रेय लेने के साथ-साथ उसे उत्तरदायित्व भी लेना होगा ।
संपादकीय भूमिका
|
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया