UP Chhangur Baba : हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन करने के लिए विदेश से १०० करोड रुपए प्राप्त करने वाला ‘छांगुर बाबा’ बंदी बनाया गया !

पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों की कम से कम ४० बार यात्रा की ।

जमालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – राज्य में धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’ को ५ जुलाई को बलरामपुर से आतंकवाद निरोधक दल ने बंदी बनाया । उस पर ५०,००० रुपये का पारितोषिक  था । जमालुद्दीन स्वयं  को हाजी पीर जमालुद्दीन कहता था । वह लडकियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य करता था । विशेष बात यह है कि हिन्दू लडकियों को धर्मांतरित करवाने के दर उनकी जाति के आधार से तय होती थी । इस निषिद्ध कार्य को करने के लिए उसके पास ४० से अधिक बैंक खातों में 100 करोड रुपये की राशि  थी । जमालुद्दीन पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों की कम से कम ४० बार यात्रा कर चुका था । जमालुद्दीन एवं नीतू उर्फ नसरीन नामक उसकी सहयोगी को बंदी बना लिया गया है ।

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एवं उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दल (anti terrorism squad) के प्रमुख अमिताभ यश ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी ।

उन्होंने बताया,

१. सूचना मिली थी कि बलरामपुर के माधपुर गांव में पीर साहब, नसरीन, जमालुद्दीन, महबूब आदि नाम के कई संदिग्ध व्यक्ति रह रहे हैं  ।

२. अन्वेषण में ज्ञात हुआ कि एक वर्ष में विदेशी राशि से करोडों रुपये की संपत्ति क्रय की गई । इसमें बंगले एवं आरामदेह चौपहिया वाहन जैसी संपत्तियां सम्मिलित हैं ।

३. छांगुर बाबा स्वयं  को ‘पीर बाबा’ एवं‘हजरत बाबा जमालुद्दीन’ नाम से प्रचारित करता था । उसने ‘शिजर-ए-तैयबा’ नाम से एक पुस्तक भी प्रकाशित की थी । इसका उपयोग कर वह हिन्दुओं को भ्रमित करता था ।

४. आशंका जताई जा रही है कि यह प्रकरण अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र का भाग है । संदेह है कि इस नेटवर्क के तार अंतर्राष्ट्रीय कट्टरपंथी संगठनों से जुडे हो सकते हैं । इसलिए आतंकवाद निरोधक दल (anti terrorism squad),  प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate), गुप्तचर ब्यूरो (intelligence bureau) एवं राष्ट्रीय जांच संस्थान (National Investigation Institute) के साथ भी समन्वय कर सकता है ।

छांगुर बाबा पुलिस के चंगुल में कैसे फंसा ?

छांगुर बाबा ने लक्ष्मणपुरी में स्वयं  को हिन्दू बताकर एक लडकी को अपने जाल में फंसाया । उस समय पता चला कि छांगुर बाबा ने एक संगठित गिरोह बना रखा था एवं हिन्दुओं के साथ-साथ अन्य अ-मुस्लिमों को भी लक्ष्य बना रहा था । तभी से पुलिस उसकाे ढूंढ रही थी । नवंबर २०२४ में पुलिस ने छांगुर बाबा एवं उसके पुत्र महबूब समेत १० अन्य के विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया था । इस प्रकरण में ८ अप्रैल को २ आरोपियों को बंदी बनाया गया ।

हिंदू लडकियों के लिए ऐसे तय होते थे दर !

१. ब्राह्मण, सरदार या क्षत्रिय लडकी: १५ से १६ लाख रुपये

२. पिछडी जाति की लडकी: १० से १२ लाख रुपये

३. अन्य जाति की लडकी: ८ से १० लाख रुपये

संपादकीय भूमिका 

  • स्वातंत्र्यवीर सावरकर के  ‘धर्म परिवर्तन राष्ट्र परिवर्तन है’ इस कथन की गंभीरता को देखते हुए, सरकार को अब ऐसे ‘छांगुर बाबा’ को भी प्राण दंड देने का प्रयास करना चाहिए ! साथ ही, हिन्दू लोगों को सरकार पर दबाव डालना चाहिए कि वह देश भर में कठोरतम धर्मांतरण विरोधी विधान पारित करे !
  • हिन्दू विरोधी षड्यंत्र की पराकाष्ठा जानिए ! ‘भारत में मुसलमान असुरक्षित जीवन जी रहे हैं’ अथवा ‘हिन्दू मुसलमानों पर मिथ्या आरोप लगाते हैं’ इस प्रकार के आरोप लगाने वाले मोहम्मद जुबैर एवं अरफा खानम जैसे हिन्दू द्वेषियों को हिन्दुओं द्वारा अब उत्तर दिया जाना चाहिए !