अंग प्रदर्शन करने वाले तथा अत्यंत अल्प वस्त्र पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा ।

(वस्त्रसंहिता का अर्थ : मंदिर में प्रवेश करते समय कौन-से वस्त्र पहनने चाहिए, इस विषय में बनाए गए नियम)
कार्ला (ता. मावल, जिला पुणे) – यहां के श्री एकविरा देवस्थान ट्रस्ट ने आई श्री एकविरादेवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं हेतु वस्त्रसंहिता लागू करने का निर्णय लिया है । लाखों भक्तों की आस्था का केन्द्र तथा आगरी एवं कोली समाज की कुलदेवी श्री एकविरा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिए यह नियम ७ जुलाई से लागू होगा । यह नियम दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों पर भी लागू होगा । इस निर्णय के अनुसार मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय पारंपरिक वस्त्र पहनना अनिवार्य है । अंग प्रदर्शन करने वाले एवं अत्यंत अल्प वस्त्र पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, ऐसा देवस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया है । इस विषय में २७ जून को देवस्थान ट्रस्ट की बैठक हुई थी । उसमें सभी सदस्यों के एकमत से यह निर्णय लिया गया । मंदिर के धार्मिक वातावरण की पवित्रता बनाए रखने हेतु यह निर्णय लिया गया है ऐसा ट्रस्ट की ओर से बताया गया ।
🚫 Dress Code at Shri Ekvira Devasthān, Karla (Pune)
Revealing or body-exposing clothes ❌ = No entry
✅ A commendable move!
Now it’s time temples also focus on 🕉️ Dharma education — to help Hindus understand rituals, spiritual science & strengthen their faith 🙏📖… pic.twitter.com/acDLgndKz5
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 29, 2025
इस वस्त्रसंहिता पर निर्णय हेतु हुई बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक हुलावले, प्रमुख विश्वस्त सांसद सुरेश उर्फ बाल्या मामा म्हात्रे, उपाध्यक्ष सागर देवकर, सचिव नवनाथ देशमुख, सहसचिव महेन्द्र देशमुख आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।
वस्त्रसंहिता के नियममहिलाओं के लिए : साडी, सलवार-कुर्ता अथवा अन्य कोई भारतीय पारंपरिक पोशाक निषिद्ध वस्त्रमंदिर में पश्चिमी पोशाक, शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट्स, हाफ पैंट, फटी हुई जीन्स आदि पहनकर आना निषिद्ध किया गया है । |
संपादकीय भूमिकाश्री एकविरा देवस्थान का यह निर्णय अभिनंदनीय है । राज्य के अनेक मंदिर अब इस प्रकार के निर्णय लेने लगे हैं । अब इसी प्रकार मंदिरों को हिन्दुओं को धर्मशिक्षा देने के लिए भी प्रयास आरम्भ करने चाहिए, जिससे हिन्दुओं को उनके धर्म का महत्त्व, धार्मिक विधियों के पीछे के कारण, अध्यात्मशास्त्र आदि का ज्ञान प्राप्त हो एवं उनकी श्रद्धा में वृद्धि हो सके । |
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।