(और इनकी सुनिए) “मस्जिद में मत जाइए, कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है !” – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

  • उपमुख्यमंत्री अजित पवार की भाजपा नेता किरीट सोमैया को चेतावनी –

  • किरीट सोमैया मस्जिदों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों की जांच कर रहे हैं –

भाजपा नेता किरीट सोमैया और उपमुख्यमंत्री और अजित पवार

मुंबई:
भाजपा नेता किरीट सोमैया को मस्जिदों में न जाने की चेतावनी उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने दी है । उन्होंने कहा कि सोमैया के वहां जाने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है । किसी के विरुद्ध अनुचित कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा ।

(और इनकी सुनिए)”तनाव उत्पन्न हुआ तो सोमैया उत्तरदायी होंगे !” – अबू आजमी, समाजवादी पार्टी

पूरे देश में केवल मुंबई में ही यह विषय उठाया जा रहा है । पूरे देश में मस्जिदें हैं, लाउडस्पीकर हैं । यह जानबूझकर द्वेष फैलाने का प्रयास है । सोमैया ने जानबूझकर विवाद खड़ा किया है । वे मस्जिदों के बाहर खड़े होकर वहां के वीडियो बना रहे हैं । यही नियम मंदिरों पर भी लागू होना चाहिए । ध्वनि प्रदूषण केवल अजान से नहीं होता । हम इस विषय पर बैठकर समाधान निकाल सकते हैं । यदि इससे कोई तनाव उत्पन्न हुआ, तो उसका उत्तरदायित्व सोमैया का होगा । यह चेतावनी मुस्लिम संगठनों और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने दी है ।

यह वक्तव्य एक बैठक में दिया,जिसमें लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पवार ने पुलिस आयुक्त और पुलिस महानिदेशक को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए । साथ ही यह भी कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए ।

मस्जिदों में अवैध लाउडस्पीकरों की जांच कर रहे किरीट सोमैया के विरुद्ध मुस्लिम संगठनों ने कड़ा विरोध किया, इसी पृष्ठभूमि में अजित पवार ने यह बात कही ।

“अदालत के सीमाक्षेत्र (परिसीमन) के बाहर जो लाउडस्पीकर हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है” – आशिष शेलार, विधायक, भाजपा

आशिष शेलार

आशिष शेलार ने कहा कि सोमैया सही काम कर रहे हैं। उन्होंने जो कदम उठाया है वह उचित है। अदालत ने अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया है । अदालत के आदेश की सीमा में न आने वाले लाउडस्पीकरों को हटाया जाना चाहिए । लाउडस्पीकरों के कोलाहल से व्यथित जनता ने न्यायालय की शरण ली है । अब जबकि न्यायालय का आदेश है, तो उसे लागू करना ही होगा ।

“अदालत द्वारा तय ध्वनि सीमा का पालन करना असंभव” – देवेन्द्र भारती, पुलिस आयुक्त, मुंबई

देवेन्द्र भारती

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन्द्र भारती ने बताया कि मुंबई उच्च न्यायालय ने ध्वनि की सीमा ४६ से ५६ डेसिबल तय की है । लेकिन इसका पालन कर पाना असंभव है, क्योंकि इस बैठक में उपस्थित समूह की आवाज भी इससे अधिक थी । मुंबई में अब तक लगभग १५०० अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं ।

कांग्रेस नेता नसीम खान का कथन –

नसीम खान

कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि पुलिस लाउडस्पीकर हटाते समय शक्ति प्रदर्शन कर रही है। हम पुलिस को सहयोग देंगे । यह घटना न्यायालय में विचाराधीन है । पूरे देश में ऐसा कोई नियम नहीं है । यह नियम गुजरात में भी नहीं है। (यदि स्वेच्छा से लाउडस्पीकर हटा दिए गए होते, तो यह स्थिति ही उत्पन्न नहीं होती। यदि पुलिस शक्ति प्रदर्शन न करे, तो क्या मुसलमान शक्ति प्रदर्शन कर विवाद करेंगे ? यह कहने की आवश्यकता है क्या? — संपादक )

संपादकीय भूमिका

मस्जिदों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रयासरत भाजपा नेता किरीट सोमैया को ऐसी चेतावनी देने की जगह उपमुख्यमंत्री अजित पवार यदि प्रशासन को आदेश देते कि अवैध लाउडस्पीकरों को हटाया जाए, तो यह समस्या वास्तव में हल हो सकती थी ।