Pakistan MP Ghazwa E Hind Threat : पाकिस्तान की संसद में सांसद मुजाहिद अली की भारत के विरुद्ध ‘गजवा-ए-हिन्द’ करने की घोषणा

हिन्दू, ज्यु एवं ईसाइयों के नरसंहार का किया समर्थन

पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए सांसद मुजाहिद अली

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए सांसद मुजाहिद अली ने हिन्दू, ज्यु एवं ईसाईयों के नरसंहार का समर्थन किया । इस समय संसद के सभी सांसदों ने तालियां बजाकर अली के वक्तव्य का समर्थन किया । अली ने अपने भाषण में भारत के विरुद्ध ‘गजवा-ए-हिन्द’ (काफीरों को मार डालने के लिए किया जानेवाला युद्ध) चलाने का भी उल्लेख किया ।

मुसलमान ज्यु एवं ईसाईयों पर विजय प्राप्त करेंगे !

मुजाहिद अली ने कहा कि गैरमुसलमानों ने मुसलमानों के विरोध में ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई है । वे लोग निरंतर यह काम कर रहे हैं तथा उसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है; परंतु हमारे धार्मिक ग्रंथ में इस्लाम धर्म की रक्षा करने के लिए कहा गया है । उसके लिए ‘खुरासान’ में मुसलमानों की एक जनसभा होगी, जो इरान के एक शहर का नाम है तथा अफनानिस्तान का भी पुराना नाम है । वहां से काली पगडी पहनकर लोग उठेंगे तथा धर्म की रक्षा करेंगे । ‘हदीस’ में भी (एक विशिष्ट स्थिति में मोहम्मद पैगंबर ने कैसा आचरण किया ? तथा उन्होंने क्या बोला ?, इसका संग्रह) इसके प्रमाण हैं । मुसलमान गैरमुसलमान ज्युओं तथा ईसाईयों पर विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा भी उसमें बताया गया है ।

पाकिस्तान इस्लामी जगत का ‘मुख्यालय’ !

सासंद मुजाहिद अली ने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान इस्लामी जगत का ‘मुख्यालय’ है । यहां सबसे अच्छे सैनिकी अड्डे हैं । जिस प्रकार हमारी वायुसेना ने भारत का जवाब दिया, वह प्रशंसनीय था; परंतु मैं आपको एक बात बताता हूं कि शक्ति के संदर्भ में भारत से हमारी कोई स्पर्धा नहीं है; परंतु ‘कलमा’ (अल्लाह का गुणगान करनेवाले वक्तव्य) की शक्ति ऐसी है, जिसका वजन परमाणु बम से अधिक है ।

जब हमारी सेना हमारे शत्रु हिन्दुओं के सामने खडी होती है, उस समय हमारी सेना का आत्मविश्वास कुछ अलग ही होता है !

जब हमारी सेना शत्रुओं के सामने खडी होती है, वह भी जब शत्रु हिन्दू हो, उस समय हमारी सेना का आत्मविश्वास कुछ अलग ही होता है, ऐसा उन्होंने कहा ।

संपादकीय भूमिका

विश्व को अब पाकिस्तान को ‘आतंकी देश’ घोषित कर’ उसका बहिष्कार करने के लिए प्रयास करना कितना आवश्यक है, यह इससे स्पष्ट होता है !