हिन्दू संगठनों की ओर से मानवाधिकार आयोग तथा पुलिस आरोप प्राधिकरण में आरोप पत्र दिया गया !

बेंगलुरु (कर्नाटक) – दक्षिण कन्नड़ जिले में पुलिस द्वारा हिन्दू कार्यकर्ताओं को कष्ट देने का आरोप लगाते हुए हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति ने यहां विश्वेश्वरैया टॉवर स्थित पुलिस आरोप प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एन.के. सुधींद्र राव के साथ-साथ मानवाधिकार आयोग को भी आरोप पत्र दिया । आरोप में कहा गया कि पुलिस ने जांच के नाम पर अर्धरात्रि को भ्रमण भाष करके, बिना किसी अग्रिम सूचना के उनके घर आकर, छाया चित्र लेकर तथा जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम – उपग्रहों का उपयोग कर पृथ्वी पर किसी व्यक्ति का स्थान खोजना) के माध्यम से उनके स्थानों के संबंध में जानकारी एकत्र करके हिन्दू कार्यकर्ताओं को कष्ट दिया । आरोप प्रविष्ट करते समय हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता, अधिवक्ता और अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
श्री मोहन गौडा ने कहा कि दक्षिण कन्नड में पुलिस अर्धरात्रि को भ्रमण भाष करके जानकारी मांग रही है । लगभग २१ हिन्दू नेताओं, किसानों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को निर्वासित करने का आदेश दिया गया है, जिससे जिले में भय का वातावरण बन गया है ।
अधिवक्ता अमृतेश एन.पी. ने कहा कि हिन्दू यदि सामाजिक माध्यम पर कुछ भी लिखते हैं तो उन पर अभियोग प्रविष्ट कर उन्हें बंदी बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है । यह संविधान का उल्लंघन है ।
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में दान चोरी के प्रकरण में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge