प्रधानमंत्री मोदी की कठोर चेतावनी !

कर्णावती (गुजरात) – हमने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ९ अड्डों को २२ मिनट में नष्ट कर दिया । यह सब करते समय कैमरों का उपयोग भी किया गया जिससे कोई साक्ष्य न मांगे । अब हमें साक्ष्य देने की आवश्यकता नहीं है । पाकिस्तान में जिन आतंकवादियों की अंत्येष्टि निकाली गई, उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। उनकी शव पेटियों पर पाकिस्तानी झंडे रखे गए। इससे सिद्ध होता है कि आतंकवादी कृत्य ‘छद्म युद्ध’ नहीं है, यह एक विचार पूर्वक नियोजित युद्ध नीति है । अत: इसका प्रत्युत्तर उसी भाषा में दिया जाएगा, ऐसा वक्तव्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक जनसभा में दिया ।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत मुख्य बिंदु !
१. युद्ध में जीत नहीं सकते, इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवादियों के माध्यम से छद्म युद्ध शुरू किया !
वर्ष १९४८ में आतंकवादियों ने पाक अधिकृत कश्मीर का बलपूर्वक अधिग्रहण कर लिया, उसी दिन उन मुजाहिदीनों को मार देना चाहिए था । उस समय सरदार पटेल की बात नहीं सुनी गई । इन मुजाहिदीनों ने रक्त का स्वाद चखा था । यह अमानवीय दुष्कृत्य गत ७५ वर्षों से चल रहा है । पहलगाम उसका एक भाग था । जब-जब पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ, तब-तब भारत की सैन्य शक्ति ने तीनों बार पाकिस्तान को पराजित किया । पाकिस्तान समझ गया कि वह भारत के विरुद्ध युद्ध में जीत नहीं सकता है और इसीलिए उन्होंने छद्म युद्ध प्रारंभ किया । आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण देकर उन्हें भारत में भेजा जाता है ।
२. भारत वीरों की भूमि है !
यह देश महान सांस्कृतिक परंपरा से आगे बढा है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्।’ (संपूर्ण पृथ्वी एक परिवार है) का संस्कार हम पर किया गया है। वह हमारा चरित्र है। हम उसे जी रहे हैं। ‘दूसरों को आनंद से जीने दो और स्वयं भी आनंद से जियो’, इस विचार का हम सहस्रों वर्षों से पालन कर रहे हैं; किन्तु जब हमारी सहन शक्ति को बार-बार चुनौती दी जाती है, तब यह देश वीरों की भूमि बन जाता है।
३. हम शीघ्र ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे !
हमने अर्थव्यवस्था में जापान को पीछे छोड दिया है । जब हम छठे स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचे, तब पूरे देश में एक अनूठा उत्साह था; क्योंकि हमने २५० वर्षों तक, हम पर शासन करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड दिया था । हम पर अब तीसरे स्थान पर आने का दबाव है । अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर आने के लिए देश अधिक समय तक प्रतीक्षा नहीं करेगा । हमें विश्व भर में भारत का झंडा लहराना है ।
४. विदेशी वस्तुओं की बिक्री नहीं करेंगे ऐसी शपथ लें !
प्रत्येक गांव-नगर के व्यापारियों को शपथ लेनी चाहिए कि, विदेशी वस्तुओं से कितना भी लाभ हो, वे विदेशी वस्तुएं नहीं बेचेंगे । आजकल छोटी आंखों वाले गणपति बप्पा भी विदेश से आ रहे हैं । इस गणपति की आंखें भी खुली नहीं हैं । होली के रंग और पिचकारी तक सभी वस्तुएं विदेश से आयात हो रही हैं । आपके पास जो विदेशी वस्तुएं हैं, उन्हें फेंकने के लिए मैं नहीं कह रहा हूं; किन्तु ‘वोकल फॉर लोकल’ (स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन दें) आप नए विदेशी उत्पादों का उपयोग न करें । आज भारत में अनेक वस्तुओं का उत्पादन हो रहा है । हमें ‘मेड इन इंडिया’ (भारत में निर्मित) ब्रांड पर गर्व होना चाहिए।
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !