शेख हसीना द्वारा प्रथम बार अमेरिका का नाम लेकर मोहम्मद युनुस की कठोर आलोचना

नई दिल्ली – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के परामर्शदाता मोहम्मद युनूस ने आतंकवादियों की सहायता से सत्ता प्राप्त की है । जिन पर विविध अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिनसे हमने बांग्लादेश के लोगों को संरक्षण दिया, उनको छोड दिया गया । एक आतंकवादी आक्रमण के पश्चात ही हमने कठोर कदम उठाए । अनेकों को बंदी बनाया गया । अब कारागृह रिक्त हैं । युनूस ने सभी को छोड दिया । अब बांग्लादेश पर उन्हीं आतंकवादियों का राज्य है । युनूस ने बांग्लादेश अमेरिका को बेचा, ऐसी कठोर आलोचना बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फेसबुक पोस्ट द्वारा की है । शेख हसीना वर्तमान में नई दिल्ली में रह रही हैं ।
अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप न देने से ही मुजीबुर की हत्या
शेख हसीना ने पोस्ट में आगे कहा कि, जब अमेरिका को बांग्लादेश का सेंट मार्टिन द्वीप चाहिए था, तब मेरे पिता मुजीबुर रहमान इस से सहमत नहीं थे । उन्होंने इस द्वीप के लिए प्राण दिए एवं यह मेरा भाग्य था; क्योंकि सत्ता में रहने के लिए देश बेचने का विचार मेरे मन में कभी नहीं आया । जिस देश के लोगों ने शेख मुजीबुर रहमान के आवाहन पर शस्त्र उठाए, लडे एवं ३० लाख लोगों को मुक्त करने के लिए प्राण अर्पण किए, उस देश की एक इंच भी भूमि किसी को भी देने का विचार कोई भी नहीं कर सकता; परन्तु आज कितनी अनादरयुक्त स्थिति उत्पन्न हुई है देखिए !
क्या है सेंट मार्टिन द्वीप प्रकरण ?
सेंट मार्टिन द्वीप बांग्लादेश के बंगाल की खाडी में उत्तर-पूर्व दिशा में है । केवल ३ वर्ग किलोमीटर जितना उसका परिसर है । यहां १० सहस्र जनसंख्या है एवं सैन्य ठिकाने के लिए वह उत्तम स्थान माना जाता है । इस कारण से ही अमेरिका निरंतर इस द्वीप की मांग बांग्लादेश से कर रहा है । वर्ष १९७५ में बांग्लादेश में हुए उठाव के पीछे यही कारण था एवं अभी भी शेख हसीना की सरकार हटाने के पीछे यह द्वीप ही था, ऐसा कहा जाता है । अमेरिका ने ही दोनों बार सरकार में परिवर्तन लाने का आरोप लगाया जाता है ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।