India Pakistan Conflict : (और इनकी सुनिए….. ) ‘यदि हम चाहते तो युद्ध जारी रखते !’ – पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का मिथ्या आरोप

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – युद्ध में पाकिस्तान का वर्चस्व रहा। यदि हमने चाहा होता तो हम इस युद्ध को आगे चालू रख सकते थे; किन्तु युद्ध विराम के कारण हमने इसे रोक दिया । भारतीय सैन्य ठिकानों और गोला-बारूद को लक्ष्य कर पाकिस्तान ने अंतत: विजय प्राप्त कर ली है । पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अमेरिकी समाचार वाहिनी ‘स्काई न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारत अब इसे सहन कर सकता है ।”

पहलगाम आक्रमण में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं !

अताउल्लाह तरार ने आगे कहा कि भारत पहलगाम आक्रमण की घटना को पाकिस्तान से जोडने में पूरी तरह विफल रहा है। हमारे देश में कोई आतंकवादी अड्डा नहीं है; क्योंकि पाकिस्तान स्वयं आतंकवाद का सबसे बडा क्षेत्र है। (इससे भ्रामक हास्य और कोई नहीं हो सकता ! जो वास्तविकता संपूर्ण विश्व को विदित है, उसे केवल पाकिस्तान ही निर्लज्जता से अस्वीकार सकता है ! – संपादक)

(और इनकी सुनिए…..) ‘सिंधु जल संधि को रोकना युद्ध की कार्यवाही मानी जाएगी !’ – पाकिस्तान के विदेश मंत्री

पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार

युद्ध विराम के उपरांत भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने एक बार पुन: भारत को धमकी देते हुए कहा कि सिंधु जल संधि को निलंबित करना ‘युद्ध की कार्यवाही’ मानी जाएगी। वह एक अमेरिकी समाचार वाहिनी को साक्षात्कार देते हुए बोल रहे थे ।

२० दिनों में पाकिस्तान से भारत पर १५ लाख साइबर आक्रमण !

ऐसा बताया गया है कि पाकिस्तानी हैकर्स (वेबसाइटों पर नियंत्रण रखने वाले) ने २२ अप्रैल से अब तक भारत सरकार के संकेत स्थलों पर १५ लाख साइबर आक्रमण किए हैं । कहा जाता है कि इनमें से केवल १५० आक्रमणों का ही प्रभाव हुआ । ये आक्रमण न केवल पाकिस्तान से, अपितु बांग्लादेश और मध्य पूर्व के इस्लामी देशों से भी किए गए और अभी भी किए जा रहे हैं । इनमें एपीटी ३६ (पाकिस्तान स्थित), पाकिस्तान साइबर फोर्स, टीम इनसेन पीके, मिस्टीरियस बांग्लादेश, इंडो हैक्स सेक, साइबर ग्रुप एचओएक्स १३३७ और नेशनल साइबर क्रू जैसे साइबर आक्रमण समूह सम्मिलित हैं।

११ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

भारतीय रक्षा बलों ने एक पत्रकार वार्ता में जानकारी दी थी कि पाकिस्तान में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ३५ से ४० पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। अब पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि इस आक्रमण में उसके केवल ११ सैनिक मारे गए । वहीं, पाकिस्तानी दैनिक डॉन के एक समाचार के अनुसार, ४० पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और ७८ घायल हुए । यह भी बताया गया है कि १२१ नागरिक घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने मारे गए सैनिकों के परिवारों के लिए एक-एक करोड रुपये सहायता राशि की घोषणा की है। साथ ही घायलों को १० से २० लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी ।

पाकिस्तान प्रति वर्ष १० मई को यह उत्सव मनाएगा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत पर कथित जीत के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष १० मई को उत्सव मनाने की घोषणा की है । उन्होंने यह घोषणा भारत के विरुद्ध की गई कार्यवाही के प्रत्युत्तर में की ।

पाकिस्तान को शस्त्र भेजने का समाचार मिथ्या है ! – चीन का आरोप

चीनी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक संकेत स्थल पर प्रकाशित एक वक्तव्य में कहा गया है कि चीन द्वारा मालवाहक जहाज द्वारा पाकिस्तान को शस्त्र भेजने के समाचार पूर्णरूप से झूठे और निराधार हैं । अंतरजाल कानून से ऊपर नहीं है । जो कोई भी सेना से संबंधित मिथ्या समाचार प्रसारित करेगा, उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चीन के आरोप के उपरांत, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक प्रतिवेदन के अनुसार, २०२० से २०२४ के बीच पाकिस्तान द्वारा क्रय किए गए ८१ प्रतिशत शस्त्र चीन से आए हैं । चीन ने पाकिस्तान को लडाकू विमान, रडार, युद्धपोत, पनडुब्बियां और मिसाइलें बेची हैं।

हमने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोका ! – डोनाल्ड ट्रम्प का वक्तव्य

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रुक गया है । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वक्तव्य किया कि अमेरिका ने दोनों देशों में युद्ध विराम लाने में सहायता की है। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह युद्धविराम स्थायी होगा।” दोनों देशों के पास बडी संख्या में परमाणु शस्त्र हैं, जिससे भयानक परमाणु युद्ध हो सकता है। लाखों लोग मर सकते थे । मैंने उन दोनों से कहा, अब युद्ध बंद करें । यदि आप इसे रोकेंगे तो हम व्यापार कर सकेंगे । यदि आप इसे नहीं रोकेंगे तो हम कोई व्यवसाय कैसे करेंगे । अन्य लोगों ने कभी मेरे जैसा व्यापार नहीं किया ।

संपादकीय भूमिका 

  • पाकिस्तान की यह इच्छा शीघ्र ही पूर्ण होगी और युद्ध पुनः आरम्भ होगा तथा विश्व मानचित्र से उसका अस्तित्व मिट जायेगा !
  • इससे ज्ञात होता है कि पाकिस्तान *ने अपनी पराजयों से कुछ भी नहीं सीखा है तथा भारत के साथ चार युद्धों में लज्जास्पद पराजय झेलने एवं अब ‘‘ऑपरेशन सिंदूर‘‘ में अपमानजनक का सामना करने के उपरांत भी उसको शान्ति नहीं हुई है। इसलिए उसे समूल नष्ट करना योग्य होगा !