हिन्दू परिवार द्वारा ‘हम हिन्दू हैं तथा हिन्दू ही रहेंगे’, ऐसा गर्वपूर्ण प्रत्युत्तर !
शिरूर (जनपद पुणे) – पुलिस विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक ०१ मई को श्री राहुल गायकवाड अपने परिवार सहित उचाळेवस्ती (टाकळी-हाजी) स्थित निवासस्थान के सामने बैठे थे । उसी समय प्रकाश जालिंदर घोडे ६ अपरिचित लोगों के साथ वहां आए । उन्होंने यह पूछते हुए कि “आप किस धर्म के अनुयायी हैं ?”, यह भी कहा – “आप बाइबिल का अध्ययन कीजिए, चर्च में आइए, ईश्वर ईसा की कृपा प्राप्त होगी, आर्थिक लाभ मिलेगा”, ऐसा कहकर धर्मान्तरण का दवाब निर्माण किया । तत्क्षण गायकवाड कुल ने निश्चयपूर्वक प्रत्युत्तर दिया – “हम हिन्दू हैं और हिन्दू ही रहेंगे” ।
🚨 Shirur, Maharashtra: Christian bigots accused of pressuring a Hindu family to convert! FIR Filed against seven
But the family stood strong:
“We are Hindus and will remain Hindus!” 🙏🕉️This incident shows why India needs a tough anti-conversion law—not just for converters,… pic.twitter.com/8VGoLbpXtc
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 4, 2025
तदनन्तर उन्होंने यह भी पूछा – “आपके देवताओं ने आपके लिए क्या किया ? क्या आपके देवताओं के कारण कोई लाभ प्राप्त हुआ ?” इस प्रकार के प्रश्न पूछते हुए उन्होंने श्री काळूबाई तथा जगद्गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रतिमाओं की ओर संकेत कर अपमानजनक भाष्य किया । साथ ही यह भी कहा – “अगर आप ईसाई बन जायें एवं चर्च में सम्मिलित हों, तो समस्त रोगों से मुक्त हो जायेंगे, आर्थिक सहायता प्राप्त होगी”, इस प्रकार का प्रलोभन दिया ।
इस आपत्तिजनक घटनाक्रम के पश्चात् गायकवाड कुल ने त्वरित ११२ दूरभाष क्रमांक पर सम्पर्क कर पुलिस को सूचित किया । पुलिस विभाग ने उन सातों व्यक्तियों को बन्दी बनाया है तथा शिरूर पुलिस स्थानक में अपराध पंजीकृत किया गया है । इस प्रकरण में आरोपितों पर कठोर दण्डविधान की मांग हिन्दुत्वनिष्ठ संस्थाओं द्वारा की गई है ।
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न