
‘किसी भी ‘पैथी’ का ‘स्वउपचार’ न करें’, ऐसा हम सदैव बताते हैं; क्योंकि यह अत्यंत घातक है । ‘एक गलत कदम उठाएं, तो भी ठीक है; परंतु १० गलत कदम उठा लिए, तो अत्यंत ही विकट स्थिति उत्पन्न हो जाती है । हम अपनी ही हानि कर बैठते हैं । ही एक घटना मथुरा में हुई । एक ३२ वर्षीय नवयुवक ने पेटदर्द के इलाज के लिए स्वयं अपनी ही शस्त्रक्रिया (सर्जरी) कर ली ! उसने उसके लिए साधनसामग्री एकत्र की और यू ट्यूब पर वीडियो (दृश्यश्रव्यचक्रिका) देखकर अपने ही पेट को सुन्न (अनेस्थीशिया देकर) कर लगभग ७ इंच का घाव किया (कट लगाया) । वह घाव अधिक गहरा हो जाने से उससे वेग से रक्त बहने लगा । उसे रोकने के लिए उसने लगभग १२ टेढे-मेढे टाके भी लगाए !
तदुपरांत भी वेदना और रक्त बहना रुका नहीं, तब उसने अपने परिवारवालों को बुलाया । उसे तुरंत रुग्णालय में भर्ती करना पडा । मान्य है कि कोई भी पाठक ऐसा कदम नहीं उठाएगा; परंतु छोटे-छोटे कदम भी सुरक्षित हों !
– वैद्य परीक्षित शेवडे, आयुर्वेद वाचस्पति, डोंबिवली.
‘महाराष्ट्र चिकित्सा प्रतिष्ठान अधिनियम’ लाया जाएगा ! – प्रकाश आबिटकर, स्वास्थ्य मंत्री
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?