कोलकाता (बंगाल) – बंगाल में सत्तापरिवर्तन होने के उपरान्त जनता तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं से उनके द्वारा ऐंठे गए रुपये वापस मांगने लगी है । इन नेताओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए लोगों से उत्कोच (घूस) मांगी थी । जनता के रोष के उपरान्त अनेक नेताओं ने रुपये वापस करना प्रारम्भ कर दिया है । कूचबिहार के घुघुमारी परिसर में तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने लाउडस्पीकर (ध्वनिक्षेपक) से घोषणा करके लोगों को रुपये वापस किए जाने की जानकारी दी । कूचबिहार के माथाभांगा नगर के सुभाषपल्ली परिसर में गृहनिर्माण योजना के १४ लाभार्थियों को उनसे लिया गया घूस वापस किया गया । भाजपा के नेताओं का दावा है कि, कुछ लाभार्थियों ने रुपये वापस मिलने के उपरान्त स्थानीय मन्दिर में पूजा की ।
१. कूचबिहार के फकीरेर कुठी स्थित एक विद्यालय के मैदान पर तृणमूल के पचगड ग्रामपंचायत के बूथ अध्यक्ष तपन डे ने ग्रामीणों को स्वयं रुपये वापस किए ।
२. दक्षिण २४ परगना स्थित नामखाना में प्रधानमन्त्री आवास योजना के नाम पर लिए गए प्रत्येक ५ सहस्र रुपये ग्रामीणों को वापस किए गए ।
३. नामखाना स्थित शिबरामपूर ग्रामपंचायत के सदस्य माधव चन्द्र लाया ने दावा किया कि, ‘उन्होंने किसी भी दबाव के बिना स्वयं ४५ ग्रामीणों को रुपये वापस किए । यह रुपये दल (पार्टी) के दबाव में लिए गए थे एवं इसमें वरिष्ठ पंचायत अधिकारी तथा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की साठगांठ थी; परन्तु इस प्रकरण में अभी तक कोई भी औपचारिक पुलिस शिकायत पंजीकृत नहीं की गई है ।’ ग्रामपंचायत सदस्य माधव चन्द्र लाया ने रुपये वापस करने के उपरान्त लोगों से क्षमा मांगी ।
४. राज्य सरकार ने घूसखोरी, सरकारी निधि का दुरुपयोग एवं आर्थिक अनियमितताओं की जांच के लिए ‘इन्स्टिट्यूशनल कमीशन’ की स्थापना की है । निवृत्त न्यायाधीश विश्वजीत बसू इस आयोग के अध्यक्ष होंगे । आयोग का कामकाज प्रारम्भ होने के उपरान्त लोग सीधे शिकायतें पंजीकृत कर सकेंगे, ऐसी सरकार को अपेक्षा है ।
महिलाओं की ‘लक्ष्मी भण्डार योजना’ में १७३ पुरुषों के नाम !
नादिया जनपद (जिले) के धुबुलिया में महिलाओं के लिए चलाई जा रही लक्ष्मी भण्डार योजना के लाभार्थियों की सूची में १७३ पुरुषों के नाम पाए गए हैं । फरवरी से अब तक इन खातों से धन भी निकाला गया है । जिलाधिकारी श्रीकान्त पल्ली ने बताया कि, जांच के उपरान्त यह नाम सूची से निकाल दिए गए हैं । मुख्यमन्त्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि, लक्ष्मी भण्डार योजना के अनुमानतः २ करोड २० लाख लाभार्थियों में से लगभग ३० लाख लाभार्थी बनावटी हो सकते हैं । इसकी जांच की जाएगी ।
उत्कोचखोर ग्राम उपप्रधान को बन्दी बनाया (अरेस्ट किया) !
मुर्शिदाबाद के नूतनग्राम में बांग्लार आवास योजना के अन्तर्गत घूस लेने के आरोप में ग्राम उपप्रधान सिराजुल शेख के विरोध में ग्रामीणों ने शिकायत पंजीकृत की । उसके उपरान्त पुलिस ने उसे बन्दी बना लिया । घर दिलवाने के नाम पर ५ सहस्र से १५ सहस्र रुपयों तक धन लिया जा रहा था, ऐसा ग्रामीणों का आरोप है ।

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल