(हनी ट्रैप अर्थात महिला के माध्यम से व्यक्ति को जाल में फंसाना । शत्रु राष्ट्र की गुप्तचर महिला द्वारा सैन्याधिकारी अथवा सैनिक को प्रेम के जाल में फंसाकर सेना की गोपनीय सूचना प्राप्त करने के लिए रचे गए षड्यंत्र को हनी ट्रैप कहते हैं ।)

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – डोडा जिले के एक युवक को ‘हनी ट्रैप’ करने का पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस – अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी) का षड्यंत्र विफल हो गया । एक पाकिस्तानी महिला के नाम से फेसबुक पर आई ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ तथा धन के प्रलोभन में न आते हुए इस युवक ने देशद्रोह करने से स्पष्ट मना कर दिया । धन के बदले सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षा बलों की चौकियों एवं गतिविधियों के चित्र भेजने के लिए महिला ने उसे कहा था ।
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ
युवक को पाकिस्तान से आने वाले संदेहास्पद ‘व्हाट्सएप कॉल्स’ पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां दृष्टि रखे हुए थीं । इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक के निवास स्थान पर छापा मारकर उसे अपनी कस्टडी (अभिरक्षा) में ले लिया । उससे गहन पूछताछ की गई । इस समय उसकी निर्दोषता सिद्ध होने के कारण पुलिस ने उसे मुक्त कर दिया । यद्यपि सुरक्षा के कारणों से उसका नाम गुप्त रखा गया है एवं वह वर्तमान में पुलिस की निगरानी में है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य