|

नासिक – यहां के राष्ट्रविघातक ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ प्रकरण की मुख्य संदिग्ध निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर में गुप्त पद्धति से शरण देना उजागर हुआ है । ‘विशेष अन्वेषण दल’ ने ‘एम्.आई.आई.एम्.’ (‘ऑल इंडिया मजेलिस ए इत्तेहादुल मुसलीमीन’के अर्थात अखिल भारतीय मुस्लिम एकता संघ) दल के पार्षद मतीन पटेल एवं घर के मालिक हनीफ शेख से १ जून को आपराधिक अन्वेषण शाखा के कार्यालय में दूसरी बार ८ घंटे तक पूछताछ की गई । इस अन्वेषण में घर के मालिक हनीफ शेख ने ही निदा खान को शरण देने की बात उजागर होने से पुलिस ने उसे इस प्रकरण में सहआरोपी बनाते हुए उसके विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया है ।
पूछताछ के समय हनीफ शेख ने ‘मतीनभाई ने मुझसे घर की चाबी मांगी थी । उसने वह चाबी किसे दी, यह मुझे ज्ञात नहीं है’, ऐसी लीपापोती करते हुए स्वयं को बचाने का प्रयास किया, परंतु संदिग्ध निदा खान उसी घर में छिपकर बैठी थी । २५ मई को की गई १० घंटे की पूछताछ में मतीन पटेल ने बडे साहब द्वारा चल-दूरभाष करने के कारण उसे घर में रखने का प्रबंध किए जाने की बात कही थी ।
देशद्रोही को घर में शरण देना गंभीर अपराध।
कोई भी परिचयपत्र अथवा जानकारी लिए बिना संदिग्ध देशद्रोही को घर में शरण देने के कारण घर के मालिक हनीफ शेख पर ‘बी.एन्.एस्. २१६’ के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है । विशेष अन्वेषण दल हनीफ को साथ लेकर छत्रपति संभाजीनगर में पंचनामा करने के लिए गया है । इस संवेदनशील प्रकरण में संलिप्त दानिश शेख, तौसिफ अत्तार एवं निदा खान इन संदिग्धों के जमानत आवेदन पर १२ जून को सुनवाई होनेवाली है तथा अन्वेषण दल इस प्रकरण के संबंधित पूरक दोषारोप पत्र प्रस्तुत करने वाला है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba